Indore City : शक्ति अवार्ड 2026 : न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने किया नारी शक्तियों का सम्मान
दस वर्षों की गौरवशाली परंपरा का सशक्त आयोजन
Abhishek
इंदौर. वुमेंस प्रेस क्लब, मप्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जाल सभागृह में “शक्ति अवार्ड 2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आईं प्रतिभाशाली महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला (प्रशासनिक न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, खंडपीठ इंदौर) एवं विशेष अतिथि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव सुश्री राखी सहाय उपस्थित रहीं।
पिछले एक दशक से यह मंच समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को पहचान और सम्मान प्रदान करता आ रहा है। इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “शक्ति अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
बोली और भाषा हमारी पहचान : न्यायमूर्ति शुक्ला
बोली और भाषा पर आधारित टॉक शो में न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि बोलियां हमारी संस्कृति और परंपरा से जोड़ती हैं, जबकि भाषा हमें समाज और राष्ट्रीयता से जोड़ती है। भारत की विविधता उसकी शक्ति है और भाषाई समृद्धि उसकी पहचान। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

महिलाओं का सम्मान समाज को देता है नई दिशा : राखी सहाय
लोकसेवा आयोग म प्र, की सचिव राखी सहाय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाते हैं तथा उन्हें समाज में और अधिक सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
टॉक शो में छलका संघर्ष और संवेदनाओं का सागर
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष टॉक शो में सम्मानित नारी शक्तियों ने अपने जीवन के संघर्ष अनुभव साझा किए। इस दौरान कई प्रतिभागी भावुक हो उठीं—किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े, तो किसी ने अपने संघर्ष की कहानी बयां करते हुए रुंधे गले से अपनी यात्रा सुनाई।
इन सजीव अनुभवों ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया और यह संदेश दिया कि हर सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष और अटूट साहस छिपा होता है।

सम्मानित हस्तियां : इस अवसर पर नारी शक्तियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया

वुमेन्स प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश की अध्यक्ष शीतल रॉय ने बताया कि “शक्ति अवार्ड” का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उनकी उपलब्धियों से नई पीढ़ी को प्रेरित करना है, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों से जुड़ी रहें।
इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला, पंडित योगेंद्र महंत, समाजसेवी डॉ, संध्या चौकसे,समाजसेवी अर्चना जायसवाल, एडवोकेट डॉ पंकज वाधवानी मौजूद रहे।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रवीण खारीवाल, रचना जौहरी, ऋतु साहू, डॉ. कल्पना सक्सेना एवं सोनाली यादव द्वारा किया गया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे