ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आर्थिक रूप से कुछ राहत मिलने वाली है. भविष्य की चिंता का एक रूप वर्तमान में परेशान कर सकता है. करियर बनाने वालों के लिए दिन शुभ है. यदि जल्दी काम नहीं बनता है तो परेशान न हो वर्तमान समय में की गई मेहनत भविष्य में अवश्य लाभ देगी. व्यापारी वर्ग नई डील के लिए यदि योजना बना रहे हैं तो इस आज रुक जाना उत्तम रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से बीमारी न होते हुए भी बीमारी की शंका परेशान कर सकती है. मित्रों से विवाद होने की आशंका है यदि वह किसी बात पर आपका मार्गदर्शन करते हैं, तो उसे ध्यान पूर्वक सुने.
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन मस्तिष्क तीव्र और सतर्कता से काम करेगा. इसे रचनात्मक कार्यों में इस्तेमाल करें. ऑफिस में व्यर्थ की बहस बाजी में समय बर्बाद न करें कार्य पर ध्यान दे कहीं ऐसा न हो बॉस नाराज होने के कारण स्थान परिवर्तन कर दें. ऑनलाइन व्यापारियों को आज नये ग्राहक और अच्छा लाभ दोनों ही मिलने की उम्मीद है. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती हैं- जैसे खुजली व एलर्जी. जीवनसाथी के साथ कुछ समय बितायें व उनकी बातों को सुने उन्हें किसी वस्तु की जरूरत हो तो ला कर भी दें. विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है.
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आय से अधिक व्यय की स्थिति नजर आ रही है इसलिए आज सोच-समझ कर ही खर्चों की लिस्ट तैयार करना चाहिए. कर्मक्षेत्र में उच्चाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी. वहीं टीम में कुछ लोग अवकाश पर जा सकते हैं, जिसके कारण उनके कार्य को भी मैनेज करना पड़ेगा. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कोई योजना बना सकते हैं.स्वास्थ्य में रक्तचाप का ध्यान रखना होगा यदि आपका रक्तचाप अधिक रहता है तो उसको नियंत्रित रखना प्राथमिकता है.परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें यदि वह अस्वस्थ है तो उसकी देखरेख की जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए.
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामाजिक दायरे को और मजबूत करने के लिए नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए. शोधपरक कार्यों में फोकस बढ़ाना होगा. ध्यान रखें कि समय का सही इस्तेमाल जल्द लाभ देगा. थोक के कारोबारियों को अच्छे लाभ मिलेंगे. विद्यार्थियों को गणित-विज्ञान जैसे कठिन विषयों पर ध्यान लगाने की जरूरत है. जरूरत पर शिक्षक का मार्गदर्शन अवश्य लें. युवा वर्ग अपने से वरिष्ठ और परिवार में बड़े लोगों से सलाह जरूर सुनें, अनदेखी नुकसान पहुंचाने वाली होगी. सेहत की बात करें तो कान में दर्द उभर सकता है. जरूरी दवाएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें. घर में सजावट और रसोई से जुड़ा सामान खरीद सकते हैं.
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन दूसरों की कही- सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा. ऑफिस में किसी से भी अहंकार की भाषा में बातचीत न करें अन्यथा इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. व्यापारियों को नई डील करने से पहले सभी जरूरी तथ्यों की ढंग से छानबीन कर लें. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में शुगर बढ़ने की आशंका दिखाई दे रही है, अगर लगातार बढ़ रहा है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें. अपनों के बीच संवादहीनता की स्थिति न रखें, तो वहीं दूसरी ओर हर जरूरी मुद्दे पर चर्चा से आम राय बेहतर होगी. घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी साथ ही सभी का सहयोग भी मिलेगा.
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन कामकाज के लिए नियम और कानूनों को लेकर विशेष सजगता बरतने की जरूरत है. ऑफिस में जो मित्र और सहयोगी आदि हैं वह सामंजस्य की स्थिति में चल रहें हैं उनसे आपको लाभ होगा. दुग्ध का व्यापार करने वालों को आज अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. विद्यार्थियों को अपना होम वर्क पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा दंड मिल सकता है हेल्थ के मामले में उन लोगों को आज अधिक सचेत रहना होगा जिनको बीमारियों के चलते हॉस्पिटल जाना पड़ता है. माता के साथ समय व्यतीत करें साथ ही उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखना आपकी ही जिम्मेदारी है.
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा रखना होगा. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत के बाद भी अच्छा परिणाम मिलने में संदेह रहने वाला है. व्यापारियों की आर्थिक स्थितियाँ पहले से ज्यादा अच्छी रहेगी, साथ ही आर्थिक कमजोरी के चलते जो कार्य पेंडिंग चल रहें थे, वह कार्य भी बनते हुए नजर आ रहें हैं. ग्रहों की स्थितियों के देखते हुए सेहत में आज गर्भवती महिलाओं को विशेष अलर्ट रहना होगा. पारिवारिक आर्थिक तंगी को लेकर यदि आप परेशान हैं तो जीवनसाथी का सहयोग, और सुझाव आपको मुश्किलों से बाहर निकालने में मदद करेगा.
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन अगर काम बनते-बनते बिगड़ रहें हों तो परेशान न हो, सही समय के आते ही स्थितियां ठीक होती नजर आएगी. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है, तो वहीं दूसरी ओर दिन के अंत तक कार्य को लेकर और मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आएगी. व्यापारियों को अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए. कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. सेहत में नसों से संबंधित बीमारियों को लेकर अलर्ट रहना होगा. परिवार के बड़े आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे साथ ही उनका मार्गदर्शन भी आपको प्राप्त होगा.
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन सभी कार्य बहुत ही सजगता के साथ करें. आपकी छोटी-सी लापरवाही भविष्य के लिए समस्याएं पैदा कर सकती हैं. सरकारी नौकरी चाहते हैं तो प्रयास में तेजी लाने की जरूरत है. व्यापार को लेकर चिंता की स्थिति लग रही है, कारोबार में सेंध लग सकती है, विशेष अलर्ट रहें. बुटीक या कॉस्मेटिक का कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा. युवाओं को बड़ों के प्रति आदर की भावना रखनी चाहिए. स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की आशंका है. पहले से रोगी हैं तो दवा और दिनचर्या में खुद से बदलाव की कोशिश न करें. धार्मिक सत्संग में शामिल होने का मौका मिलेगा.
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन अत्यधिक अहंकार पुण्यों का क्षण कर सकता है, किसी जरूरतमंद की मदद करते समय मन में अहंकार को कतई स्थान न दें. ऑफिस में चल रहे प्रयास सफलता की ओर ले जाएंगे, वहीं जीवनसाथी यदि जॉब करने की इच्छुक है तो उन्हें इस ओर सफलता मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. व्यापारियों को कानूनी पचड़ों से दूर रहना सही रहेगा अन्यथा उन्हें बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. सेहत की बात करें तो जिनको उच्च रक्तचाप की समस्या है उनको तनाव लेने बचना होगा, अन्यथा रक्तचाप बढ़ सकता है. परिवार में धार्मिक कार्यक्रम की संभावनाएं बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन समाज सेवा से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा. गायन में रुचि रखते हैं तो आज अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं. फाइनेंस से संबंधित कार्य करने वालों को पैसे देने से पहले जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए अन्यथा पैसा फंस सकता है. व्यवसाय में कर्मचारी व मजदूरों को तनख्वाह समय पर देकर लोगों में प्रिय निर्देशक या मालिक बनें. विद्यार्थी परीक्षा में सौ प्रतिशत मेहनत देने की कोशिश करें, जिसका परिणाम सकारात्मक रूप में भी मिलेगा. हेल्थ में छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेगी, जिसको लेकर मानसिक तनाव में वृद्धि होगी. घर में रिपेयरिंग का काम पेंडिंग चल रहा हो तो उसे पूरा करा लें.
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन उन तनावों से छुटकारा मिलने की संभावनाएं बनी हुई है. जिसको लेकर कई दिनों से आप परेशान चल रहे थे. जो लोग जॉब के लिए प्रयासरत हैं उनको कठोर मेहनत करना होगा क्योंकि इस समय ग्रहों की स्थिति कठोर मेहनत के बाद अच्छे परिणाम देगा. सोने-चांदी का व्यापार करने वालों को आर्थिक मजबूती और काम से मिलने वाली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य में आज मांसपेशियों में दर्द हो सकता है, इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार का सहारा लें. सामाजिक तौर पर जीवनसाथी के मान मर्यादा में वृद्धि होगी. महिलाएं परिवार व समाज दोनों ही जगह अपनी अच्छी स्थिति बनाएंगी.
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





