📅 Saturday, 26 September 2026 | 12:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
ज्योतिषी

Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथियां

📅 26 September 2026, 12:08 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथियां
Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथियां

Pitru Paksha Start Date 2026: धार्मिक परंपराओं के अनुसार इस बार पितृ पक्ष 2026 को लेकर लोगों के मन में तारीखों को लेकर चल रहे असमंजस के बीच भाद्रपद पक्ष पूर्णिमा से इसकी शुरुआत हो रही है। इस साल 16 की बजाय 15 दिन के श्राद्ध होंगे, जिसके पीछे एक बड़ा धार्मिक कारण छिपा है। काशी में पूर्णिमा श्राद्ध के साथ ही पिंडदानियों का मेला शुरू हो चुका है, जहां देश के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं।

पितृपक्ष 2026 कब से आरंभ हो रहा है ( Pitru Paksha 2026 Start Date)

पंचांग की गणना के अनुसार, पितृपक्ष का आरंभ 26 अक्टूबर से होगा। इस दिन पूर्णिमा तिथि का श्राद्ध होगा। इस बार पितृपक्ष में गच्छाया योग भी बन रहा है। दरअसल, इस बार 10 अक्टूबर को सूर्य और चंद्रमा दोनों हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे जिससे गजच्छाया योग का निर्माण होगा। बता दें कि इस बार चतुर्थी और पंचमी तिथि का श्राद्ध एक ही दिन पर होने वाला है। बता दें कि आश्विन अमावस (पितृ अमावस) के दिन सूर्य और चन्द्रमा (दोनों) हस्त नक्षत्र में संचार कर रहे तो 'गजच्छाया योग' बना है। इस योग में श्राद्ध, पितृ-तर्पण तथा तीर्थस्नान का अत्यधिक माहात्म्य होता है। इसदिन (10 अक्तूबर, शनिवार) यह योग सारा दिन (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) होगा।

 

श्राद्ध की तिथि तारीख
पूर्णिमा श्राद्धा 26 सितंबर 2026
प्रतिपदा तिथि श्राद्ध 27 सितंबर 2026
द्वितीया श्राद्ध 28 सितंबर 2026
तृतीया श्राद्ध 29 सितंबर 2026
चतुर्थी\ पंचमी तिथि का श्राद्ध 30 सितंबर 2026
षष्ठी तिथि का श्राद्ध 1 अक्टूबर 2026
सप्तमी तिथि का श्राद्ध 2 अक्टूबर 2026
अष्टमी तिथि का श्राद्ध 3 अक्टूबर 2026
नवमी तिथि का श्राद्ध 4 अक्टूबर 2026
दशमी तिथि का श्राद्ध 5 अक्टूबर 2026
एकादशी तिथि का श्राद्ध 6 अक्टूबर 2026
द्वादशी तिथि का श्राद्ध 7 अक्टूबर 2026
मघा तिथि का श्राद्ध 7 अक्टूबर 2026
त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध 8 अक्टूबर 2026
चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध 9 अक्टूबर 2026
अमावस्या, सर्वपितृ, अज्ञात 10 अक्टूबर 2026
मृत्यु तिथि वालों का श्राद्ध 10 अक्टूबर 2026

सर्वपितृ अमावस्या कब है (Sarva Pitru Amavasya 2026 Date)

सर्वपितृ अमावस्या शनिवार 10 अक्टूबर को रहेगी। पितृपक्ष में यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन जिस किसी का श्राद्ध आप भूल गए हैं उन सभी के नाम से आप पितृ तर्पण आदि कार्य कर सकते हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें