सनातन धर्म मे पितृ पक्ष का विशेष महत्व : पितृ तर्पण श्राद्ध पक्ष 26 सितम्बर से
टोंक. सनातन धर्म मे पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। शास्त्रों अनुसार पितृ पक्ष वो पावन समय है, जब हम अपने दिवंगत पूर्वजों को श्रद्धा के साथ याद करते हैं, उनका तर्पण करते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि पितरों के प्रसन्न होने से ही परिवार में सुख-समृद्धि और वंश वृद्धि होती है। श्राद्ध का दुसरा नाम कनागत भी है!
मनु ज्योतिष एव वास्तु शोध सस्थान टोंक के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्राद्ध चिंतामणि ग्रंथ अनुसार किसी मृत आत्मा का तीन वर्षो तक श्राद्ध कर्म नही किया जाए तो वो जीवात्मा प्रेत योनि में चली जाती है, इनकी मुक्ति के लिए शास्त्रों में त्रिपिंडी श्राद्ध करने का विधान है, दैहिक दैविक एवं भौतिक तीनों तापो से मुक्ति पाने के लिये श्राद्ध से बढ़कर कोई उपाय नही है!
बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि, इस वर्ष में पितृ पक्ष का प्रारंभ 26 सितम्बर 2026, शनिवार को पूर्णिमा श्राद्ध से हो रहा है और इसका समापन 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या पर होगा।
श्राद्ध के समय क्या करें:
1. दोपहर के समय (कुतुप मुहूर्त में) पितरों के नाम से जल में तिल मिलाकर तर्पण करें।
2. ब्राह्मण भोजन और गौ ग्रास अवश्य निकालें।
3. इस दौरान पवित्रता का विशेष ध्यान रखें।
पितृ मंत्र:
श्राद्ध के समय इस मंत्र का जाप करें -
ॐ पितृभ्यः स्वधायिभ्यः स्वधा नमः।
ॐ पितृ देवताभ्यो नमः॥
श्रद्धा से किया गया एक लोटा जल एवं तिल भी पितरों तक अवश्य पहुंचते है।
बाबूलाल शास्त्री टोंक मो. 9413129502
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 25 सितंबर 2026 शुक्रवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य
आज का दैनिक राशिफल 24 सितंबर 2026 गुरूवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य
आज का दैनिक राशिफल 23 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य
आज का दैनिक राशिफल 22 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य