📅 Friday, 25 September 2026 | 10:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,450 • 🥈 चांदी (1kg): ₹243,000 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
राजस्थान

चारभुजा मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री रामलाल शर्मा का पूरा जीवन धर्म, कर्म, पाठ, पूजा, सेवा में अर्पण रहा : मंदिर में गंगोज और पूजा, देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

📅 20 March 2026, 11:38 AM • ✍️ चंद्रशेखर मेहता • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चारभुजा मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री रामलाल शर्मा का पूरा जीवन धर्म, कर्म, पाठ, पूजा, सेवा में अर्पण रहा : मंदिर में गंगोज और पूजा, देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
चारभुजा मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री रामलाल शर्मा का पूरा जीवन धर्म, कर्म, पाठ, पूजा, सेवा में अर्पण रहा : मंदिर में गंगोज और पूजा, देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चंद्रशेखर मेहता

प्रतापगढ. यहाँ निकट के गांव पारसोली में मेनारिया समाज के समाजसेवी श्री चारभुजा मंदिर कमेटी समिति के अध्यक्ष श्री रामलाल शर्मा के देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. साथ ही गंगा माताजी पूजन, पूजन, गंगोज और भंडारा प्रसादी आयोजित हुई. जिसमें तीन दिवसीय आयोजन में महादेव मंदिर में भजन, पूजन, प्रसाद, गंगोज में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया.

श्रद्धांजलि सभा में मेवाड पीठ श्री गोपाल पुरुषोतम आश्रम के पीठाधीश्वर सुदर्शनाचार्य ने कहा-मानव जीवन की सार्थकता-सेवा से ही है. और चारभुजा मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री रामलाल शर्मा का पूरा जीवन धर्म, कर्म, पाठ, पूजा, सेवा में ही बीता और सच्चे अर्थ में मानव जीवन में धर्म, अर्थ, काम, को साध कर मोक्ष पाया. 

उन्होंने चारभुजा मंदिर के साथ कामनाथ महादेव मंदिर की पूजा, निर्माण, मूर्ति स्थापना, शिखर कलश आरोहण कार्य में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. गांव में कई बार भागवत कथा आयोजन भी करवाया. दान, धर्म, तीर्थ, पूजा में ही उन्होंने अपना जीवन लगाया. चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने श्री श्री रामलाल शर्मा के देवलोक गमन पर सम्वेदना पत्र भेंजकर श्रद्धांजलि अर्पित की. 

इस अवसर पर प्रधान श्री नंदलाल मेनारिया, उप प्रधान श्री शंभूलाल मेनारिया, श्री बाल मुकुंद शर्मा, श्री गजेन्द शर्मा, उप प्रधान श्री उमेश शर्मा, सेवानिवृत्त एस. डी.ओ श्री ओंकार लाल जोशी, श्री चंद्रशेखर मेहता ने भी अपने-अपने विचार रखे और पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज को श्रीफल, भेंटकर शाल ओढ़ा कर सम्मान किया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें