Thursday, 07 August 2025

ज्योतिषी

आज का राशिफल 05 अप्रैल 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 05 अप्रैल 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 05 अप्रैल 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आप योजना बनाने और उसे लागू करने के मूड में रहेंगे। आप नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो ले लें। समय अनुकूल है, साथ ही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लम्बे समय से रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। जो छात्र कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें ऑनलाइन कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आप सभी तरह की रिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से बहुत रोचक मुलाकात होगी। जिसके बाद अचानक किसी ऐसे निवेश का फायदा मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लव मैरिज के लिए उत्तम रहेगा। शुरूआत में कुछ अवरोध आएंगे, लेकिन अंत में सभी आपकी बातों से सहमत नजर आएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने से व्यापार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के परीक्षा की दिशा में किए गये प्रयास सार्थक होगे। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टर से चेकअप कराते रहें। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है।

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के जो लोग वकील हैं उनका समाज में नाम होगा। किसी दोस्त के जरिए आपको धनलाभ हो सकता है। अगर आप परिवार के साथ समय बिताएंगे बच्चे आपसे खुश रहेंगे। बॉस आपकी परफॉर्मेंस देखकर आपकी तारीफ करेंगे। जीवन में चल रही समस्याओं का हल निकलेगा और आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। किसी प्रपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। बाहर का खाने से बचें, सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवारवालों के साथ समय अधिक बीतेगा। जैसे-जैसे समय बीतता जायेगा, वैसे ही सभी काम असानी से पूरा हो जायेगा। आपकी आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। इस राशि के छात्रों के मन में कई तरह के विचार आयेंगे, पढ़ाई से मन डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का सोल्यूशन मिल सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है। बच्चे दादा दादी के साथ समय बिताएंगे।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ सभी काम बहुत ही अच्छी तरह और आसानी से पूरा हो जायेगा। घर में बड़ों से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा साथ ही चल रही परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। विरोधी पक्ष आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। लवमेट साथी की पसंद की चीज बनाकर खिलाएं। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। 

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। आज आपको धन के मामले में ससुराल पक्ष से कुछ तनाव मिल सकता है, इसलिए सावधान रहें। मौसम मैं बदलाव के कारण अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा सफलता दायक रहेंगी और आपकी कुछ कोई नई डील फाइनल हो सकती है। 

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेगा। ऑफिस के सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। फिजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्वयकता पड़ने पर ही बोलें। इस राशि की जो लोग विवाहित हैं उनके मन में जो भी शिकायते हैं उन्हें खुद तक ही रखें और अपने काम से काम रहें। आपको घर में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आप कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो, आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरूरत है। मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। इस राशि के छात्र आज शांत होकर विचार करें और अपने काम पर कॉन्सन्ट्रेट करें, परिणाम अच्छा मिलेगा। अगर आप कोई नया मकान लेने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है। विवाहित आपने जीवनसाथी पर विश्वास बनाएं रखें , इससे रिश्ते मजबूत होंगे। रुका हुआ पैसा वापस आयेगा। 

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगें जिससे आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग बेरोजगार उन्हें ऑनलाइन पैसे कमाने का मौका मिलेगा। बच्चे किसी बात की ज्यादा जिद न करें, अन्यथा माता से डांट पड़  सकती है। कपड़े के व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुये हैं समाज में काफी प्रशंसा होगी। 

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, नन्हे मेहमान का आगमन भी आपके जीवन में हो सकता है। घर में खुशी का माहौल बनेगा, आप परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। किसी स्कूल के दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करेंगें। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर का बिजनेस कर रहे है। उन्हें मुनाफा होगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लम्बे समय से सोचा हुआ काम पूरा होगा।

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगें जिससे आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग बेरोजगार उन्हें ऑनलाइन पैसे कमाने का मौका मिलेगा। बच्चे किसी बात की ज्यादा जिद न करें, अन्यथा माता से डांट पड़  सकती है। कपड़े के व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुये हैं समाज में काफी प्रशंसा होगी। 

ये खबर भी पढ़े :

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News