हार्ट अटैक से बचें : अचानक हो रही मौतों से बढ़ रही है टेंशन?
योगा टिप्स : अचानक हो रही मौतों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कहीं गली में कोई बेहद कम उम्र का लड़का तो कहीं स्कूल की प्रार्थना में खड़ा सिर्फ 25 साल का टीचर, हर दिन सामने आ रहे ऐसे वीडियोज देखकर दिल दहल जाता है।अच्छे भले दिखने वाले इंसानों का हार्ट बिना कोई वॉर्निंग दिए फेल हो रहा है। यही वजह है कि लोगों में दिल की सेहत को लेकर खौफ बढ़ा है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अचानक हुई मौत की असली वजह क्या है।
अमेरिका, इटली और फ्रांस जैसे देशो ने कार्डियक अरेस्ट पर जो स्टडी की उनमें एक बात कॉमन निकलकर आई, वो है कोरोना के बाद का इफेक्ट। एक स्टडीज के मुताबिक, अमेरिका में कोविड टाइम्स में 45% हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए। इटली में कोरोना मरीजों में दिल की धड़कन रुकने के 77% मामले आए, इसलिए बहुत से लोग आचानक हुए हार्ट अटैक की वजह कोरोना को भी मान रहे हैं।
दरअसल, कोरोना बॉडी सेल्स के ऐसे प्रोटीन से चिपकता है जो सीधे दिल तक पहुंचते हैं और दिल की मसल्स को कमजोर कर देते हैं, जिससे ब्लड क्लॉटिंग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। सिर्फ कोरोना ही नहीं लोगों का बिगड़ा लाइफस्टाइल भी दिल का दुश्मन बना हुआ है। लेकिन वजह चाहे जो हो लेकिन सच तो यही है कि जो दिल पहले बढ़ती उम्र में कमजोर होता था पर अब यंग एज में धोखा दे रहा है।
हमारे देश में 5 से 7 फीसदी हार्ट अटैक के मामले 30 साल से कम उम्र के लोगों में होते हैं। करीब 50% मामले 45 साल से कम उम्र के और दो तिहाई मामले 55 साल से कम उम्र के लोगों में देखने को मिलते हैं। ऐसे में स्वामी रामदेव से जानते हैं कि कैसे योगिक उपचार के माध्यम से दिल को हेल्दी रखा जा सकता है।
दिल के दुश्मन
हार्ट अटैक से बचें
किस उम्र में कितनी मौत
दिल की हेल्थ, खुद से जांचें
जरूरी है चेकअप
- ब्लड प्रेशर महीने में एकबार
- कोलेस्ट्रॉल 6 महीन पर
- ब्लड शुगर 3 महीने पर
- EYE टेस्ट 6 महीने पर
- फुल बॉडी साल में एकबार
दिल हेल्दी रहेगा, कंट्रोल रखें ये चीजें
हेल्दी हार्ट के लिए डाइट प्लान
हार्ट को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय
1 चम्मच अर्जुन की छाल, 2 ग्राम दालचीनी और 5 तुलसी इन सभी चीजउबालकर काढ़ा बनाएं। इस काढ़ा को रोज पीने से हार्ट हेल्दी रहता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →