Friday, 28 November 2025

ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 29 नवंबर 2025 : चानक से धन प्राप्ति होने की संभावना, नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे, दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी

paliwalwani
आज का दैनिक राशिफल 29 नवंबर 2025 : चानक से धन प्राप्ति होने की संभावना, नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे, दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी
आज का दैनिक राशिफल 29 नवंबर 2025 : चानक से धन प्राप्ति होने की संभावना, नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे, दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन प्यार के मामले में आज आपको अच्छे अनुभव होंगे। आमदनी में वृद्धि होने की अच्छी संभावना बनेगी। अचानक से धन प्राप्ति होने की संभावना है। किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, जो आपके लिए आमदनी का जरिया भी बन सकती है। पिताजी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में खूब लगेगा।

 आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...

 भूमि आंवला पेट के रोगों के लिए चमत्कारी औषधि : फायदे और सेवन का सही तरीका

● सुबह उठते ही कर लें ये एक योगासन, कुछ ही दिनों में घटने लगेगा पेट पर जमा चर्बी!

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी और थोड़े खर्चे भी होंगे, लेकिन कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। अपने साहस के बल पर आप अनेक चुनौतियों से छुटकारा पाएंगे। किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। 

 High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

 Health Tips: खाली पेट इन 5 ड्राई फ्रूट्स को खाना कर दें शुरू, दिल से दिमाग तक हो जाएगा सुपरएक्टिव, जानिए फायदे

 उपनयन संस्कार और क्या है, इसका धार्मिक महत्व : क्यों किया जाता है : जानें,

 वचनामृत : गलत निर्णय के कारण प्रतिकूल परिस्थिति में सही कदम उठाएँ...!

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको कोई नया जरिया मिल सकता है,जिससे आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, लेकिन उतावलेपन या जल्दबाजी से बचें और प्यार से अपने प्रियतम की बातों को समझें। संतान से आपको सुख मिलेगा। इसके अतिरिक्त दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियों के बावजूद प्रेम की बयार बहेगी। कार्य क्षेत्र में बदलाव का प्रयास कर सकते हैं। कुछ लोगों को नौकरी प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।

 आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

 जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन मानसिक तनाव में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। खर्चों में अधिकता होने से आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों से कहासुनी संभव है। आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। आपकी कार्यकुशलता अपने चरम पर होगी, जिससे आप का काम सभी को नजर आएगा और इससे ना केवल आपको लाभ मिलेगा बल्कि आप खुश भी नजर आएंगे। आज घर वालों के लिए कोई काम की चीज खरीद कर लाएंगे।

 आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

 पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन  घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। कामों में सफलता मिलेगी जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक कार्य भी बनेंगे और आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। संतान के लिए समय बेहतर रहेगा। प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। कानून के विरुद्ध कोई भी काम ना करें वर्ना आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। 

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

Relationship Tips: यह साइलेंट साइन बताते हैं Breakup की ओर बढ़ रहा है आपका रिश्ता, नोट करें पार्टनर की ये हरकतें

● Numerology: दिल जीतने में माहिर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ऐसी होती है शादीशुदा लाइफ

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन बढ़िया रहेगा और काम के सिलसिले में भी आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को सुना और समझा जाएगा तथा आपकी पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा और माता से आपका स्नेह आज अधिक महसूस किया जाएगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न दिखेंगे और इसका प्रभाव आपके हर क्षेत्र में पड़ेगा। कोई प्रॉपर्टी लेने में सफलता हासिल हो सकती है।

 कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

 नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, यह यात्रा सुखद रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में हल्का फुल्का तनाव रह सकता है। प्रेम के मामले में आप सावधान रहें। किसी तीसरे का हस्तक्षेप आपके प्रेम जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन आज बेहतर रहेगा और जीवनसाथी आपकी बातों को समझेगा।

 प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा और इसके बेहतर नतीजे आपको प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी के मामले में कोई लाभ हासिल होगा। परिवार में थोड़ी सी गरमा गरमी हो सकते है, लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। अपने विरोधियों से सावधान रहें। संतान के लिए बेहतर रहेगा और प्रेम जीवन में आपको अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी।

 गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

 कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। यात्रा आरामदायक और धन प्राप्ति में सहायक होगी। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भाग्य आज आपका साथ देगा। विरोधी आज आप पर भारी पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। अपने सहकर्मियों का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान दिलाएगा। आज अपने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका मन थोड़ा बेचैन रहेगा। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलने में थोड़ा संदेह रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा और वे आपकी आर्थिक तौर पर सहायता भी कर सकते हैं। परिवार में तनाव रहेगा और माता-पिता का स्वास्थ्य भी कमजोर होने से मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगियों पर विश्वास करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

 प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको बढ़िया नतीजे मिलेंगे  और आप खुश होंगे। आज का दिन दांपत्य जीवन में खुशियां और प्रेम बढ़ाने वाला होगा और आपके दांपत्य जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। प्रेमी युगल को भी साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर तरीके से बीतेगा। कोई अतिथि आपके घर आ सकते हैं। आपको अपनी मित्र मंडली से मिलने का मौका मिलेगा। कुटुंब के लोगों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा।

 Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवार में सुख शांति रहेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। अधिक गर्म मसालों का प्रयोग बीमार बना सकता है। चोट लगने की संभावना है, इसलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी। संतान का सुख एवं सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवन साथी की सहायता से मान सम्मान मिलेगा।

 कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
 नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

 स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

 स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News