📅 Friday, 11 September 2026 | 03:09 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,835.76 ▲ +71.56 (+0.10%) निफ्टी 50: 23,399.45 ▼ -32.05 (-0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,120 🥈 चांदी (1kg): ₹216,300 ⛈️ उज्जैन: 30°C (गरज के साथ बारिश)
आपकी कलम

लड़का या लड़की पैदा होना आदमी के क्रोमोजोम पर निर्भर

📅 06 August 2022, 09:33 AM ✍️ अशोक मेहता ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लड़का या लड़की पैदा होना आदमी के क्रोमोजोम पर निर्भर
लड़का या लड़की पैदा होना आदमी के क्रोमोजोम पर निर्भर

लड़का या लड़की पैदा होना यह सब कुदरत का करिश्मा होता है परंतु हिंदुस्तान में आज भी कई परिवार में लड़का पैदा हो यह उम्मीद ज्यादा होती है। हालांकि अब समय कुछ बदला है और बेटियों को भी महत्त्व मिलने लगा है। अभी तक लड़कियां पैदा होने पर परिवार के लोग बहु को ही कोसते आए हैं और आदमी की दूसरी शादी कराने का भी विचार मन में ले आते हैं। अब वैज्ञानिक तौर पर यह बातें अच्छी तरह समझाई जा रही है कि महिलाओं में एक सरीके XX क्रोमोजोम होते हैं और पुरुष में दो तरह के Xऔर Y क्रोमोजोम होते हैं यदि दोनों के क्रोमोजोम अंडकोष में एक समान XX है तो लड़की पैदा होती है और यदि पुरुष का दूसरी तरह का Y क्रोमोजोम महिला के X क्रोमोजोम  अंडकोष में जाता है तो लड़का पैदा होता है। पुराने जमाने से हमेशा महिलाओं को कोसा गया यह लड़का पैदा नहीं करती है जबकि यह पुरुष के ऊपर निर्भर होता है कि उसका कौन सा क्रोमोजोम महिला के अंडकोष में जाता है मजे की बात यह है कि पुरुष को भी नहीं पता होता कि कौन सा क्रोमोजोम डिलीवर हो रहा है। अतः महिलाओं को इस बात के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। बहुत से परिवारों में आज भी लड़का पैदा हो उसके लिए जमाने भर के टोटके करते हैं और इस बात का कई नकली मक्कार लोग झूठे हवन पूजन, ताबीज या काला डोरा बांधकर पैसा लूटते हैं। लड़का हो या लड़की दोनों में खुशियां मनाओ क्योंकि यह कुदरत ने आपको उपहार दिया है।

अशोक मेहता- इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें