नई दिल्ली :
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में ग्रामीण महिलाओं की स्थिति बेहतर रही है। शहरी महिलाओं में बेरोजगारी दर 27.9तक थी, जबकि ग्रामीण महिलाओं में यह सिर्फ 4.5दर्ज हुई थी। देश में फरवरी महीने में बेरोजगारी दर 7.45रही। जनवरी में 7.14थी। अहम बात यह है कि शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर 8.55से घटकर 7.93हो गई। जबकि, ग्रामीण इलाकों में दर 6.45से बढ़कर 7.23पहुंच गई। यानी, बेरोजगारी दर अब भी शहरों में ही ज्यादा है।
CMIE के सर्वे के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर राजस्थान और हरियाणा में है। हरियाणा में 29.4और राजस्थान में 28.3है। छत्तीसगढ़ (0.8) और मध्यप्रदेश (2.0) सबसे अच्छी स्थिति में नजर आ रहे हैं।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में ग्रामीण महिलाओं की स्थिति बेहतर रही है। शहरी महिलाओं में बेरोजगारी दर 27.9तक थी, जबकि ग्रामीण महिलाओं में यह सिर्फ 4.5दर्ज हुई थी।
- केंद्र और राज्यों में सरकारी नियुक्तियां 1 साल में 8घटीं... राज्यों में भर्ती प्री-कोविड से भी कम
- केंद्र और राज्य सरकारों के एनपीएस डेटा के मुताबिक साल 2022 में कुल 5,65,500 नए सब्सक्राइबर जुड़े। यह संख्या 2021 के मुकाबले 8कम है।
- केंद्र सरकार की ओर से कुल 1.18 लाख नए सब्सक्राइबर NPS से जुड़े। इनमें 65.2लोग 18 से 28 साल के बीच हैं। 2021 में यह औसत 67.8थी।
- राज्य सरकारों की ओर से कुल 4,47,480 नए सब्सक्राइबर जुड़े। इनमें 33ही 18 से 28 साल के बीच हैं। यह औसत पिछले साल से 2बढ़ा है।
- IT सेक्टर में दुनियाभर में छंटनी के बावजूद भारत में नियुक्तियां 10बढ़ीं
नौकरी जॉबस्पीक के अनुसार, फरवरी 2023 में भारत के IT सेक्टर में भर्तियां फरवरी 2022 के मुकाबले 10बढ़ी हैं। जबकि, दुनियाभर के प्रमुख देशों में अब भी छंटनी बंद नहीं हुई है। इस सेक्टर में सबसे ज्यादा डिमांड विशेषज्ञों की है। जैसे- डेटा एनालिटिक मैनेजर, बिग डेटा इंजीनियर, क्लाउड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर आदि। नेसकॉम के अनुसार, 2023 में भारत का IT सेक्टर का आकार 8.4बढ़ सकता है।