📅 Tuesday, 08 September 2026 | 05:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,130 🥈 चांदी (1kg): ₹222,800 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

एक्सीलेंट अकादमी विद्यालय आमेट में हुई ग्रीष्मकालीन विभिन प्रतियोगिता

📅 02 May 2019, 05:22 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एक्सीलेंट अकादमी विद्यालय आमेट में हुई ग्रीष्मकालीन विभिन प्रतियोगिता
एक्सीलेंट अकादमी विद्यालय आमेट में हुई ग्रीष्मकालीन विभिन प्रतियोगिता

आमेट । नगर की एक्सीलेंट अकादमी विद्यालय में ग्रीष्मकालीन विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम मेवाड़ा एवं मुख्य अतिथी￰ सुरेश मेवाडा थे। विभिन्न कार्यक्रम में मैंगो डे सेलिब्रेशन जूनियर वर्ग कक्षा नर्सरी से सेकंड तक रखा गया।

विद्यालय में बच्चों ने आम की आकृति की वेशभूषा पहनी एवं आम से संबंधित बनने वाले समस्त व्यंजन आम रस, आम खीर, आम रस के लडू, आम सेक, आम कस्टर्ड बना कर लाए तथा इससे होने वाले लाभों की जानकारी बच्चों को दी गई । सीनियर वर्ग कक्षा तीसरी से आठवीं तक समर ड्रिंक प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के अंदर बच्चों ने विभिन प्रकार की ड्रिंक्स बनाई जैसे मसाला छाछ, नींबू पानी, ऑरेंज जूस, इमली का पानी, लस्सी (मीठी एवं नमकीन) विभिन्न प्रकार के शेक, कोल्ड कॉफी, मैंगो शेक, इत्यादि बच्चों द्वारा बनाए गए। प्रत्येक पेय पदार्थ के लाभ बच्चों द्वारा बताएं गए। पेय पदार्थ के अंदर सेकरीन जैसे केमिकल नहीं डाले यह जानकारी बच्चों को दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिको का पूर्ण सहयोग रहा। सविता राव, कुसुम सेन, निर्मला कँवर, मनभर कँवर, निकिता सुथार, अंकित सिंह भाटी ,नेहा पवार, आकांशा सिंह, सोनिया बानो, प्रेमलता सेन, स्वेता वैष्णव, आदि स्टाफ का अतुत्य सहयोग रहा। एक्सीलेंट अकादमी विद्यालय आमेट में हुई ग्रीष्मकालीन विभिन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों की सभी ने काफी सराहना की।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M.Ajnabee-Kishan Paliwal...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें