📅 Thursday, 10 September 2026 | 03:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,054.61 ▼ -522.99 (-0.69%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,670 🥈 चांदी (1kg): ₹225,100 ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी

📅 10 August 2026, 11:11 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी

आमेट. कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्र की 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। 46.50 किलोमीटर लंबाई की इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री एवं कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि राज्य सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट के तहत 46.50 किलोमीटर लंबाई की 21 सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

स्वीकृत कार्यों में पड़ासली से बानिया टुकड़ा सड़क, भगत तलाई से मजेरा मेन रोड संपर्क सड़क, समीचा से पासून सड़क, परमारो की भागल संपर्क सड़क, चपटेलो की भागल से बामनिया का भीलवाड़ा सड़क, जिलोला से सरदारगढ़ सड़क, खाखरमाला से टनका सड़क, देवड़ो का गुड्डा संपर्क सड़क, ओलना खेड़ा से सारनिया खेड़ा सड़क, घोसुंडी से भीलमगरा सड़क, देवड़ो का गुड़ा मिसिंग लिंक सड़क, रिंछेड से नाथेला की भागल सड़क, नेशनल हाईवे से दाता निवास सड़क, सियाना से खटीको की भागल सड़क, उपला घाटड़ा संपर्क सड़क, रिंछेड से राती तलाई सड़क, रिंछेड से धोला की ओढ़ सड़क, वरदड की नाल संपर्क सड़क, हापेला से मेरडा खालसा सड़क तथा मेरडा से गिटोरिया सड़क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से गांवों एवं ढाणियों के रहवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को भी गति प्राप्त होगी।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें