📅 Tuesday, 15 September 2026 | 08:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,350 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet News : पार्षद ताहिर अली शौरघर को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का नगर अध्यक्ष नियुक्त

📅 10 August 2026, 11:03 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : पार्षद ताहिर अली शौरघर को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का नगर अध्यक्ष नियुक्त
Amet News : पार्षद ताहिर अली शौरघर को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का नगर अध्यक्ष नियुक्त

आमेट. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने संगठनात्मक जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए निवर्तमान पार्षद ताहिर अली शौरघर को आमेट नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह ने प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार की अनुशंसा पर नगर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता और मुस्लिम समाज के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता ताहिर अली शौरघर को यह जिम्मेदारी सौंपी।

उनकी नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद मुस्लिम समाज के युवा वर्ग में उत्साह की लहर फैल गई। कांग्रेस संगठन में आमेट नगर की नई जिम्मेदारी मिलने पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ताहिर अली शौरघर ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार, जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह, पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार, कांग्रेस प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह परमार, ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और शौकत हुसैन रंगसाज सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

ताहिर अली शौरघर ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसका पूरी ईमानदारी, लगन और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए आमेट नगर में पार्टी और संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे। शौरघर के नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर आमेट नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष केलाश मेवाड़ा, निवर्तमान नगरपालिका उपाध्यक्ष हाजी मीरू खांन मंसुरी, सुन्नत जमाअत आमेट के पूर्व सदर जहूर हुसैन शोरघर, हसन अली शोरगर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल तेली, मुस्लिम महासभा के जाफर खांन फौजदार, फारूक शाह, पुष्पेन्द्र जांगिड़, हिम्मत खटीक, शब्बीर बोहरा, ईलाहीबक्ष कुरैशी, पूर्व पार्षद व अधिवक्ता प्रदीप सिंह राठौड़, अशफाक हुसैन शोरगर, मनोहर लाल खटीक, सुरेश सिंह खिंची, अल्ताफ खांन पठान, मोतीलाल डांगी, सादीक खांन पठान, सलीम शौरघर, अस्लम उस्ता, इमरान शाह, फिरोज शेख, अशरद हुसैन शेख, गनी छीपा, ललित लौहार, मुस्तफा रंगसाज, आजाद शाह, सद्दाम मंसुरी, सद्दाम चाबुक्सवार सहित बड़े-बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साह और समर्थन व्यक्त किया। ताहिर अली शौरघर की नियुक्ति के साथ आमेट नगर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की संगठनात्मक जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी गई है। नियुक्ति को लेकर मुस्लिम समाज के युवा वर्ग और समर्थकों में उत्साह देखा गया।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें