📅 Friday, 25 September 2026 | 12:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,580.54 ▼ -948.56 (-1.27%) • निफ्टी 50: 23,063.10 ▼ -265.90 (-1.14%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,970 • 🥈 चांदी (1kg): ₹240,700 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

📅 10 August 2026, 11:04 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

आमेट. मौसम में बदलाव के कारण फैलने वाली मौसमी बीमारियों, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह परिसर में एहतियाती तौर पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जायरीनों की सेहत और सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए दरगाह वक्फ कमेटी के तत्वावधान में पूरे दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाया गया।

दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने बताया कि मौसम के मिजाज में परिवर्तन के चलते मच्छरों के पनपने और मौसमी बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। हजरत दीवाना शाह की दरगाह में रोजाना दूर-दराज से जायरीन अपनी अकीदत के फूल पेश करने और दुआएं मांगने आते हैं। ऐसे में उनकी सेहत की सुरक्षा और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह कमेटी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि जायरीनों की सहूलियत के लिए आने वाले दिनों में भी स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक कड़ा किया जाएगा। पेयजल स्थलों की नियमित सफाई, कचरा निस्तारण और परिसर में जलभराव न होने देने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने दरगाह के अंदर दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और पानी जमा न होने दें, ताकि मौसमी बीमारियों से बचाव संभव हो सके।

दवा छिड़काव और स्वच्छता अभियान के दौरान दरगाह वक्फ कमेटी के पदाधिकारी हाजी शराफत हुसैन भाटी, सैयद मुकर्रम अली, मंसूर अहमद ओटवाल, हाजी साबिर हुसैन पुंवार, अकरम मंसूरी, नफीस शेख और दरगाह कर्मचारी इकबाल भाटी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता और दवा छिड़काव के इस कार्य में सहयोग प्रदान किया। दरगाह में पहुंचे जायरीनों ने वक्फ कमेटी के इस जनहितैषी कदम की सराहना की। मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच दरगाह परिसर में की गई यह एहतियाती व्यवस्था जायरीनों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें