📅 Thursday, 10 September 2026 | 03:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,629.65 ▼ -947.95 (-1.25%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,670 🥈 चांदी (1kg): ₹225,100 ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

📅 10 August 2026, 11:13 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

आमेट. महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा द्वारा नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मैत्री वीरा की सभी बहनों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संदेश दिया गया। मैत्री वीरा अध्यक्ष मनीषा छाजेड़ ने कहा कि आज सभी लोग केवल एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने के उद्देश्य से एकत्र हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के सच्चे रक्षक हैं। वे हमें ऑक्सीजन, छाया और फल प्रदान करते हैं तथा पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले कल को सुरक्षित बनाना है तो आज अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।

इस अवसर पर मंत्री मनीषा डांगी ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधे को नियमित पानी देना, उसकी सुरक्षा करना और उसके बड़े होने तक संरक्षण देना ही सच्चा वृक्षारोपण है। एक छोटा-सा पौधा आगे चलकर विशाल वृक्ष बनता है, जो अनेक पीढ़ियों को लाभ पहुंचाता है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि अपने जीवन में ऐसे वृक्ष लगाएं, जो उनके बाद भी उनकी यादों को जीवित रखें।

उन्होंने कहा कि धरती को सदैव हरी-भरी बनाए रखना ही उसके प्रति सच्ची सेवा है। कार्यक्रम के दौरान कमला रानी भरसारिया, सुशीला देवी लोढ़ा, सुनीता गेलड़ा, सुमिता चोरडिया, अनीता छाजेड़, प्रकाश देवी ढिलीवाल और लीला देवी ढिलिवाल सहित अन्य ने भी कहा कि वृक्षारोपण से आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा, स्वस्थ और सुंदर भविष्य तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संरक्षण का सामूहिक संदेश दिया गया।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें