📅 Thursday, 29 October 2026 | 06:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,246.03 ▼ -360.77 (-0.49%) • निफ्टी 50: 22,698.85 ▼ -54.35 (-0.24%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,030 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,200 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
आमेट

Paliwal News : अखिल भारतीय पालीवाल समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

📅 26 November 2024, 02:01 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Paliwal News : अखिल भारतीय पालीवाल समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
Paliwal News : अखिल भारतीय पालीवाल समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

आमेट. अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी मेवाड़ राजसमंद की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक गांव भलावतों का खेड़ा में संपन्न हुई.

अखिल भारतीय पालीवाल समाज के मीडिया प्रभारी किशन पालीवाल (आमेट) ने पालीवाल वाणी को बताया कि बैठक की शुरुआत में भगवान श्री चारभुजा नाथ की छवि पर माल्यार्पण दीपक प्रज्वलित कर बैठक आरम्भ की. पालीवाल समाज के अध्यक्ष शंकर लाल पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. 

जिसमें समाज विकास के बारे में कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए मुख्य रूप से समाज में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में चर्चा की तथा दिसंबर माह की 28 व 29 दिसंबर 2024 को खेलकूद प्रतियोगिता वागोल चौखलै के भलावतो का खेड़ा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. यह समाज में प्रथम बार किसी चौखलै द्वारा यह आयोजन होगा. साथ ही रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देते हुए समाज में स्वयं सहायता समूह के गठन पर विचार कर पालीवाल बैंक स्थापना करने के बारे में विस्तृत चर्चा की और जल्दी ही कोई ठोस कदम उठाया जाए. 

खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री विष्णु पुरोहित एवं बागोल चोखला के अध्यक्ष प्रकाश खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी और साथ ही स्वयं सहायता समूह की चर्चा करते हुए सामाजिक चेतना एवं जागरण मंत्री श्री भारत कुमार पालीवाल ने अपने विचार रखें. इस अवसर पर सर्वश्री सुंदर लाल पुरोहित, लक्ष्मी लाल जी, रामचंद्र जी, गोवर्धन लाल जी, राकेश पालीवाल, श्यामलाल पालीवाल सहित कई सदस्यों ने दोनों विषयों पर विचार करते हुए अपनी अपनी राय प्रकट की. 

बैठक में सामूहिक विवाह के बारे में भी विचार विमर्श किया गया वहीं पालीवाल समाज के महामंत्री श्री सेवाराम बागोरा ने अन्य मुद्दे पर चर्चा की. महामंत्री श्री सेवाराम बागोरा ने बैठक में उपस्थित हुए समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी व पांचो चोखलों के कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट किया. मंच का संचालन कार्यालय मंत्री श्री जगदीश काका ने किया.

फोटो आमेट (मुबारिक अजनबी)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें