Amet News : पीएम सूर्य घर योजना मे सोलर पैनल लगवाने वालों को इंडक्शन चूल्हे वितरण किये
आमेट. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत इंडक्शन चूल्हे वितरण किये गये. अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता उमेश कुमार दुबे ने बताया कि आमेट क्षेत्र मे 25 उपभोक्ताओ ने सोलर पेनल लगवाए है.
यह योजना केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल है, जिन घरों में सोलर पैनल लगे हैं. उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए यह चूल्हे दिए गए हैं. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है. इससे लोगों को मुफ्त बिजली मिलेगी और बिजली बिल से राहत मिलेगी.
योजना से भारत ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा. साथ ही सोलर पैनल के निर्माण और स्थापना से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार सीधे खाते में सब्सिडी देती है. एक बार पैनल लगने के बाद 20-25 साल तक लगभग मुफ्त बिजली मिलती है.
अतिरिक्त बिजली को ग्रिड को बेचकर आय भी की जा सकती है. यह पर्यावरण के अनुकूल है और प्रदूषण को कम करने में मदद करती है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया