📅 Tuesday, 13 October 2026 | 05:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,033.78 ▲ +561.48 (+0.77%) • निफ्टी 50: 22,721.95 ▲ +201.55 (+0.89%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,400 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : तीन दिन वर्षा का दौर, आज 26 जिलों में भारी बारिश

📅 31 August 2025, 10:58 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उत्तर प्रदेश : तीन दिन वर्षा का दौर, आज 26 जिलों में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश : तीन दिन वर्षा का दौर, आज 26 जिलों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश. चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव आज रविवार को उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी और 31 अगस्त से 2 सितंबर 2025 के बीच भारी वर्षा का दौर देखने को मिलेगा। हालांकि 3 सितंबर से मानसून के कमजोर होने से भारी बारिश का दौर थमेगा, लेकिन 5 सितंबर तक हल्की बारिश होते रहेगी। 

आज पश्चिमी यूपी में अनेक और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।बता दे कि एक जून से 30 अगस्त तक अनुमानित बारिश 588.01 मिली मीटर के सापेक्ष 575 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 2% कम है।

3 दिन भारी वर्षा का अलर्ट : लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक मानसून के सक्रिय होने से 1 सितम्बर को पश्चिमी/पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी बारिश होगी। 2 सितंबर को पश्चिमी/पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

3 और 4 सितंबर को पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।3 सितंबर से कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है।अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होगी। अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें