Saturday, 14 February 2026

उत्तर प्रदेश

अयोध्या राम मंदिर : भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए मिल चुका है 5000 करोड़ कैश, सोना चांदी मिलाकर कुल है इतनी संपत्ति

Paliwalwani
अयोध्या राम मंदिर : भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए मिल चुका है 5000 करोड़ कैश, सोना चांदी मिलाकर कुल है इतनी संपत्ति
अयोध्या राम मंदिर : भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए मिल चुका है 5000 करोड़ कैश, सोना चांदी मिलाकर कुल है इतनी संपत्ति

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। काफी कुछ काम हो चुका है, काफी कुछ बाकी है। निर्माण में लगे लोगों की माने तो जनवरी 2024 में रामलला भव्य, दिव्य और पावन मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश से लोग दिल खोलकर दान कर रहे हैं। कैश के अलावा सोना, चांदी भी दान में दिया जा रहा है।

दान के रूप में समर्पण निधि

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के लिए 15 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 तक जो समर्पण निधि अभियान चलाया गया उसमें 10 करोड़ परिवारों के पास जाकर संपर्क किया गया था। समर्पण निधि अभियान के लिए 9 लाख कार्यकर्ताओं की 175 टीम बनाई गई गई थी। समर्पण निधि अभियान के समन्वय के लिए 49 नियंत्रण केंद्र बनाए गए थे जबकि एक्सपर्ट की 23 टीम इस पर निगरानी रख रही थीं।

5000 करोड़ से अधिक कैश मिला

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए अब तक 5000 करोड़ से अधिक की समर्पण निधि प्राप्त हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार इस निधि में से मंदिर निर्माण पर हुए व्यय के बाद भी करीब 3500 करोड़ से अधिक कैश श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के बैंक एकाउंट में जमा हैं। अभी भी 35 से अधिक ऐसे समर्पण केंद्र हैं, जिनसे प्राप्त राशि का ब्योरा नहीं मिल पाया है। इनके ब्यौरे की जांच के बाद ये राशि और बढ़ सकती है। कैश के अलावा लोगों ने चेक से भी समर्पण निधि प्रदान किया है। हालांकि इनमें से कुछ चेक के बाउंस होने की भी खबर है।

सोने-चांदी का भी दान

कैश के साथ-साथ लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए सोने और चांदी का भी दान दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 4 क्विंटल चांदी और कुछ सौ ग्राम सोने का दान प्राप्त हुआ है। हालांकि राम मंदिर ट्रस्ट ने फिलहाल सोने-चादी का दान करने से लोगों को रोका है। ट्रस्ट का कहना है अभी सिर्फ कैश की जरूरत है। समर्पण निधि के रूप में मिले कैश और सोने-चांदी को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा उन बैंकों में रखवा दिया गया है जहां ट्रस्ट के बैंक खाते हैं।

राम मंदिर के लिए चंदा देने वाले कुछ विशिष्ठ लोग

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख सौ रुपये का योगदान दिया.
  • केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का दिया दान
  • सूरत , गुजरात के हीरा व्यापारी गोविंदभाई ढोलकिया ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया.
  • रायबरेली के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने 1 करोड़ 11 लाख , 11 हजार 111 रुपये का दान दिया है.
  • सूरत , गुजरात के जयंती भाई कबूतरवाला ने 1 करोड़ रुपये का चंदा दिया.
  • अहमदाबाद , गुजरात के प्रवीण भाई छाजेड़ ने 1 करोड़ रुपये का चंदा दिया.
  • जयंती भाई जैन ने राम मंदिर निर्माण के लिए 61 लाख रुपये का सहयोग दिया है.
  • अहमदाबाद , गुजरात के शंकर पटेल ने 51 लाख रुपये का चंदा दिया है.
  • राजा इंडस्ट्री के दिलीप पटेल ने राम मंदिर निर्माण के लिए 21 लाख रुपये का चंदा दिया है.
  • उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू के परिवार की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए 5,11,116 रुपये का चंदा मिला है.
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News