📅 Saturday, 10 October 2026 | 03:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अपराध

युवती ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या : कहा बॉयफ्रेंड से बहुत प्यार करती हूं...

📅 12 July 2026, 01:46 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
युवती ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या : कहा बॉयफ्रेंड से बहुत प्यार करती हूं...
युवती ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या : कहा बॉयफ्रेंड से बहुत प्यार करती हूं...

इंदौर. इंदौर के एमआईजी (MIG)थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय बीसीए छात्रा और वीएफएक्स (VFX) डिजाइनिंग की छात्रा  वैष्णवी बनावड़े ने किराए के कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान कमरे की दीवार पर अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद किया.

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय बीसीए छात्रा और VFX डिजाइनर ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कमरे की दीवार पर अंग्रेजी में चॉक से लिखा सुसाइड नोट मिला है. उसने लिखा कि वह अपने बॉयफ्रेंड, मां और भाई से बहुत प्यार करती है.

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के अनुसार, राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी वैष्णवी बनावड़े इंदौर के नेहरू नगर गली नंबर-2 में किराए के कमरे में रहती थीं, वह एक निजी कॉलेज में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं और छप्पन दुकान क्षेत्र के पास वीएफएक्स का प्रोफेशनल कोर्स भी कर रही थीं.

शुक्रवार को उनके एक परिचित ने कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद वह उनके कमरे पर पहुंचा. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. इसकी सूचना मकान मालिक को दी गई. दरवाजा खोलने पर छात्रा कमरे में फंदे पर लटकी मिली. 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को कमरे की दीवार पर अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला. प्रारंभिक जांच में नोट में छात्रा ने अपनी मानसिक स्थिति का उल्लेख किया है और कुछ पारिवारिक व व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र किया है.

पुलिस ने नोट को जब्त कर जांच का हिस्सा बना लिया है. अधिकारियों का कहना है कि इसकी सामग्री की भी जांच की जा रही है और फिलहाल इसे अंतिम निष्कर्ष का आधार नहीं माना जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, करीब एक वर्ष पहले छात्रा की एक युवक से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी आत्महत्या के पीछे की वजह तय नहीं हुई है. परिजनों, परिचितों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. कॉल रिकॉर्ड, सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच जारी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें