उत्तर प्रदेश
दहेज हत्या मामले में 6 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद : रोहित राणा की पैनी नजर
paliwalwani
उत्तर प्रदेश भारत : रोहित राणा
उत्तर प्रदेश.
सहारनपुर वर्ष 2020 के चर्चित दहेज हत्या मामले में सशक्त पैरवी के चलते अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और प्रत्येक पर ₹30 हजार (कुल ₹90 हजार) का अर्थदंड लगाया है।
मामला थाना नकुड़ क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 8 फरवरी 2020 को शामली जनपद के थाना थानाभवन क्षेत्र के रशीदगढ़ निवासी धर्मपाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री सुमन को उसके ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।
इस शिकायत पर थाना नकुड़ में मुकदमा अपराध संख्या 57/2020 के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराओं 498ए, 304बी, 302 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-10, सहारनपुर की अदालत में विचाराधीन रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। इसके परिणामस्वरूप 6 जुलाई 2026 को अदालत ने सौरभ पुत्र नरेन्द्र, सुदेश पत्नी नरेन्द्र और नरेन्द्र पुत्र नकली, निवासी ग्राम पदमनगली, थाना नकुड़ को हत्या (धारा 302 IPC) का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास तथा प्रत्येक पर ₹30,000 का जुर्माना लगाया।
हालांकि, अदालत ने तीनों आरोपियों को धारा 498ए, 304बी IPC तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में दोषमुक्त कर दिया। इस मामले में शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) शिव सिंह, विवेचक क्षेत्राधिकारी यतेन्द्र सिंह नागर तथा पैरोकार कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अभियोजन पक्ष को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, कुतुबशेर पुलिस ने वापस कराए ₹90,393
रोहित राणा
सहारनपुर थाना कुतुबशेर की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगी के शिकार हुए एक युवक की ₹90,393 की पूरी धनराशि (100 प्रतिशत) सफल कार्रवाई करते हुए उसके बैंक खाते में वापस कराई है।
पुलिस के अनुसार, थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ग्राम उनाली मानकमऊ निवासी तोसिफ पुत्र सलीम के साथ अज्ञात साइबर ठगों ने दो अलग-अलग घटनाओं में ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी। पहली घटना में 13 मार्च 2026 को दर्ज साइबर शिकायत संख्या 33103260054289 के तहत ₹47,000, जबकि दूसरी घटना में 17 जून 2026 को दर्ज शिकायत संख्या 33106260141405 के तहत ₹43,393 की ठगी हुई थी।
मामले की शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना कुतुबशेर की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की। लगातार प्रयासों के बाद पीड़ित की ₹90,393 की पूरी रकम उसके खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित तोसिफ ने सहारनपुर पुलिस और थाना कुतुबशेर की साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। धनराशि वापस कराने वाली टीम प्रभारी ,निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी, निरीक्षक कंवरपाल, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार,कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए अरुण कुमार,हेड कांस्टेबल विनोद कुमार,कांस्टेबल हरिओम कुमार, संदेश: यदि आपके साथ भी किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। त्वरित शिकायत से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
बेहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान से 30 हजार रुपये चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4,700 रुपये बरामद
रोहित राणा
सहारनपुर थाना बेहट पुलिस ने दुकान से 30 हजार रुपये चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 4,700 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को बेहट कस्बे के मोहल्ला सड़कपार निवासी फरहाद आलम ने थाना बेहट में तहरीर देकर बताया था कि सावन थापा उर्फ सावन और तरुण उर्फ टूण्डी ने उनकी दुकान के गल्ले से 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर थाना बेहट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को मुखबिर की सूचना पर सीएचसी बेहट के सामने पूर्वी यमुना नहर पुल के पास से दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सावन के पास से 1,990 रुपये तथा तरुण उर्फ टूण्डी के पास से 2,710 रुपये, कुल 4,700 रुपये बरामद हुए। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। तरुण के खिलाफ बेहट थाने में चोरी के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि सावन पर भी पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेश चंद, कांस्टेबल बिट्टू कुमार, कांस्टेबल कमल कुमार तथा आरक्षी सिद्धार्थ कुमार शामिल रहे।
अवैध खनन पर फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
रोहित राणा
सहारनपुर जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही सीज कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम के लिए जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी बेहट एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महेन्द्रा 585 DI XP Plus ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन सामग्री के साथ पकड़ा।
पुलिस ने ट्रैक्टर (चेसिस नंबर MBNGAANKBSTM01407) को मौके पर ही सीज कर दिया। मामले की विस्तृत रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी गई है, ताकि नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार तथा राजस्व लेखपाल शबनम खातून की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






