📅 Monday, 28 September 2026 | 06:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उदयपुर

Rajasthan : बहन की मदद से नाबालिग सहेली से रेप: वीडियो बनाया और स्कूल फ्रेंड्स के ग्रुप पर डाल दिया, मामला दर्ज

📅 12 July 2023, 11:44 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Rajasthan : बहन की मदद से नाबालिग सहेली से रेप: वीडियो बनाया और स्कूल फ्रेंड्स के ग्रुप पर डाल दिया, मामला दर्ज
Rajasthan : बहन की मदद से नाबालिग सहेली से रेप: वीडियो बनाया और स्कूल फ्रेंड्स के ग्रुप पर डाल दिया, मामला दर्ज

नाबालिग लड़के ने अपनी बहन की मदद से 15 साल की उसकी फ्रेंड से रेप किया। नाबालिग का वीडियो बनाया और उसे स्कूल फ्रेंड्स के सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर कर दिया। लड़की के स्कूल फ्रेंड्स ने ये वीडियो देखा तो वे हैरान रह गए। मामला उदयपुर शहर के हिरण मगरी थाना इलाके का है।

पीड़ित के परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि रानी (बदला हुआ नाम) की दोस्ती पड़ोस में रहने वाली रिया (बदला हुआ नाम) से ट्यूशन पढ़ने के दौरान हुई थी। जहां रिया का भाई दीपू (16) (बदला हुआ नाम) भी साथ पढ़ने आता था। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के घर जाने लगी तो रिया ने अपने भाई से रानी की दोस्ती करवा दी।

इस दौरान फोन पर बातचीत होने लगी तो दीपू ने नाबालिग से न्यूड वीडियो की डिमांड कर दी। रानी के मना करने पर रिया ने उसे कहा कि भेज दे हम किसी को नहीं बताएंगे। जबरन उसका न्यूड वीडियो स्नैपचैट के जरिए मंगवा लिया। जिसके कुछ दिन बाद आरोपी दीपू ने रानी से फिजिकल रिलेशन बनाने की बात कही। जिस पर लड़की ने साफ मना कर दिया।

इसके बाद लड़की एक बार अपनी फ्रेंड रिया से मिलने उसके घर गई थी। जिसका फायदा दोनों नाबालिग आरोपी भाई-बहन ने उठाया। बहन ने अपनी सहेली को अपने भाई के साथ एक कमरे में बंद कर दिया। जहां दीपू ने उसके साथ रेप किया और वीडियो भी बना लिया। साथ ही धमकी दी कि यह बात किसी को बताई तो वीडियो वायरल कर दूंगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 4 जुलाई को रानी (बदला हुआ नाम) के पास उसके एक फ्रेंड का कॉल आया, जिसने कहा कि तेरी एक न्यूड वीडियो स्कूल फ्रेंड्स के इंस्टाग्राम ग्रुप पर डाली गई है। जिसके बाद लड़की और घबरा गई।

प्रिंसिपल के फोन पर हुआ घटना खुलासा

8 जुलाई को प्रिंसिपल की जानकारी में मामला आने पर उन्होंने पीड़िता और उसके पिता को स्कूल में आने के लिए कहा। जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ। लड़की ने भी हिम्मत दिखाते हुए सारी बात अपने माता-पिता को बताई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो डालने वाले आरोपी एक से ज्यादा भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भाई ने बहन की सहेली पर न्यूड वीडियो भेजने को बनाया दबाव

थानाधिकारी राम सुमेर मीणा ने बताया कि रेप और वीडियो बनाने की घटना अगस्त 2022 की है। वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस संबंध में नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने 10 जुलाई को रिपोर्ट दी कि वह एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। यहीं उसकी एक सहेली भी पढ़ती है। सहेली के भाई ने उससे रेप किया। पॉक्सो और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें