📅 Monday, 28 September 2026 | 03:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,851.29 ▼ -1,044.45 (-1.41%) • निफ्टी 50: 22,780.80 ▼ -359.70 (-1.55%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
उदयपुर

विधायक रामलाल मीणा ने ओड़ा फंटा से एचपी गैस गोदाम तक डब्ल्यूबीएम सड़क का किया शिलांयास

📅 01 September 2021, 01:08 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विधायक रामलाल मीणा ने ओड़ा फंटा से एचपी गैस गोदाम तक डब्ल्यूबीएम सड़क का किया शिलांयास
विधायक रामलाल मीणा ने ओड़ा फंटा से एचपी गैस गोदाम तक डब्ल्यूबीएम सड़क का किया शिलांयास

प्रतापगढ़. विधायक रामलाल मीणा ने कल अरनोद क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया. इसी क्रम में ग्राम पंचायत लालगढ़ में ओड़ा फंटा से एचपी गैस गोदाम तक डब्ल्यूबीएम सड़क का शिलांयास किया. इस अवसर पर विधायक मीणा ने कहा कि गौतमेश्वर महादेव की धरती पर यही प्रार्थना है कि इसी तरह जनहित के कार्यों में यह तन और मन लगा रहे हैं. संपूर्ण जीवन इस मिट्टी की सेवा में समर्पित रहे, इससे अधिक ओर कोई चाह नहीं हैं. गौतमेश्वर महादेव में विधायक रामलाल मीणा के अनुशंसा पर सौंदर्यीकरण के करोड़ों रुपए के विकास कार्यों से आदिवासियों के हरिद्वार का कायाकल्प हो रहा. जिससे जनता में खुशी का माहौल हैं. कार्यक्रम में अरनोद प्रधान समरथलाल मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण सिंह चुंडावत, उपप्रधान कैलाश भाटी, जिला संगठन महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक भावसार, जिला महासचिव अशोक सुथार, पंचायत समिति सदस्य संजय बहादुर, अनिल शर्मा सरपंच, बाबूलाल मीणा सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक, उपखंड अधिकारी अरनोद विकास अधिकारी सहित अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें