Saturday, 09 August 2025

धर्मशास्त्र

नौतपा 25 मई से, नौतपा में जरूर लगाएं ये 5 पौधे, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न : ग्रह शांति के साथ बढ़ेगी समृद्धि

paliwalwani
नौतपा 25 मई  से, नौतपा में जरूर लगाएं ये 5 पौधे, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न :  ग्रह शांति के साथ बढ़ेगी समृद्धि
नौतपा 25 मई से, नौतपा में जरूर लगाएं ये 5 पौधे, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न : ग्रह शांति के साथ बढ़ेगी समृद्धि

ज्येष्ठ मास के 9 सबसे गर्म दिन को नौतपा कहा जाता है। हिन्दू धर्म में ये नौ दिन धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने गए हैं। इस साल नौतपा 25 मई 2025 से शुरू होगी और 2 जून, 2025 को समाप्त होगी।

इस समय सूर्य की तपिश यानी गर्मी अपने चरम पर होती है। लेकिन, यही समय सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और ग्रहों को शांत करने के लिए भी श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि नौतपा में कुछ खास पौधे लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन, सुख और शांति का वास होता है। आइए जानें ऐसे 5 खास पौधे जो नौतपा में जरूर लगाने चाहिए।

तुलसी का पौधा

तुलसी को देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। माना जाता है कि नौतपा में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इसे घर के आंगन या पूर्व दिशा में लगाएं। प्रतिदिन तुलसी की पूजा करें और जल अर्पित करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और दरिद्रता दूर होती है।

शमी का पौधा

शमी के पौधे में शनिदेव का वास माना गया है। इसके साथ ही यह पौधा और मां लक्ष्मी दोनों को प्रिय है। यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को हटाने और आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। शमी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं और नियमित रूप से जल दें। यह ग्रह दोष शांति में भी सहायक होता है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को धन आकर्षण का पौधा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे नौतपा में दक्षिण-पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण में लगाना शुभ होता है। ध्यान रखें कि यह पौधा कभी सूखे नहीं, इसे समय-समय पर पानी देते रहें। यह घर में समृद्धि और सुख का वातावरण बनाए रखता है।

केले का पौधा

केले का पौधा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसमें गुरु ग्रह बृहस्पति भी वास करते हैं। नौतपा के दौरान इसे उत्तर-पूर्व कोने में लगाना शुभ होता है। गुरुवार को इसकी पूजा करें और हल्दी मिलाकर जल चढ़ाएं। यह पौधा धन-धान्य की वृद्धि करता है और गृह कलह से बचाता है।

आंवले का पौधा

आंवला न केवल आयुर्वेदिक दृष्टि से उपयोगी है बल्कि धार्मिक रूप से भी इसका महत्व है। यह स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक भी है। इसमें भगवान विष्णु का वास होता है। इसे नौतपा में लगाना शरीर और आत्मा दोनों के लिए लाभकारी है। आंवले का पौधा घर की दक्षिण दिशा में लगाएं। इसकी पूजा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

पौधों की देखभाल

नौतपा की तेज गर्मी में पौधों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। साथ ही, यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय भी है। सुबह या शाम के समय ही पौधों को पानी दें। सूखी पत्तियों को हटाएं और पौधों को छाया दें। पौधों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जिससे शुभता बनी रहे।

होते हैं ये वास्तु लाभ

इन पौधों को उचित दिशा में लगाने से घर में यदि किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है, तो वह दूर होता है। घर के आसपास की नकारात्मक ऊर्जा हटती है और वातावरण शुद्ध और शांत रहता है। इसके साथ ही, घर में धन, सुख और शांति का आगमन होता है

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News