📅 Monday, 28 September 2026 | 08:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
राज्य

पूजा में तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका तो पुलिस इंस्पेक्टर को मारी गोली

📅 07 November 2021, 09:10 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूजा में तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका तो पुलिस इंस्पेक्टर को मारी गोली
पूजा में तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका तो पुलिस इंस्पेक्टर को मारी गोली

बिहार के गया जिले में शनिवार शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से रोकने पहुंचे एसएचओ को कुछ उपद्रवियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, भीड़ द्वारा अचानक हुए पथराव व फायरिंग में दो सिपाही भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अचानक पथराव व फायरिंग होने से पुलिस को भी आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पथराव में एक सैप जवान को भी सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल जवान को पीएचसी टनकुप्पा में एडमिट किया गया है।

यह भी पढ़े : SBI दे रहा है शानदार मौका : हर महीने होगी 60 हजार रुपए की कमाई, जानें कैसे?

यह भी पढ़े : LIC Superhit Policy : 4 प्रीमियम भरे और घर बैठे पाएं 1 करोड़ रूपए, जानिए कैसे?

 इंस्पेक्टर को किया गया रेफर

वहीं पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद एसएचओ अजय कुमार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल इंस्पेक्टर से मिलने के लिए एसएसपी मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया।

यह भी पढ़े : मालामाल बना सकता है ये 2 रुपये का खास सिक्का, अगर आपके पास भी है ऐसा सिक्का तो जानिए कैसे कमा सकते है पैसे

यह भी पढ़े : Share Market : 6 महीने में 1 लाख के बन गए 16 लाख, क्या आपने खरीदा ये शेयर?

क्या है मामला?

दरअसल, ये मामला गया जिले के टनकुप्पा थानाक्षेत्र इलाके का है जहां  मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोगों के द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इस दौरान एसएचओ अजय कुमार ने डीजे बजाने से रोका तो पहले लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। उसके बाद भीड़ में से कुछ उपद्रवियों ने गोली चला दी। जिसमें एक गोली इंस्पेक्टर के पैर में लग गई और वे घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पर वजीरगंज कैंप डीएसपी दल बल के साथ पहुंचे। वे टनकुप्पा में कैंप कर रहे हैं।  डीएसपी ने कहा कि उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने वंशी नदी के आसपास और बरतारा बाजार को बंद कर दिया है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें