📅 Monday, 28 September 2026 | 10:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,896.32 ▼ -999.42 (-1.35%) • निफ्टी 50: 22,834.85 ▼ -305.65 (-1.32%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,980 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,200 • 🌤️ उज्जैन: 28°C (हल्के बादल)
रतलाम/जावरा

रतलाम जिले के मावता गांव की माटी का लाल मणिपुर में हुआ शहीद

📅 03 December 2021, 01:01 AM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रतलाम जिले के मावता गांव की माटी का लाल मणिपुर में हुआ शहीद
रतलाम जिले के मावता गांव की माटी का लाल मणिपुर में हुआ शहीद

रतलाम । रतलाम जिले के जावरा अनुभाग के अंतर्गत पिपलोदा तहसील के ग्राम मावता निवासी मणिपुर प्रांत के इंफाल में शहीद हो गया। शहीद की शहादत की सूचना उसके परिजनों को प्राप्त हुई तो परिवार जन नि:शब्द हो गए । शहीद की पार्थिव देह गुरुवार देर रात्रि को इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी वहां से सेना के वाहन से टुकड़ी द्वारा पार्थिव देह रतलाम लाई जाएगी । शुक्रवार सुबह शहीद की पार्थिव देह रतलाम जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर ग्राम मावता पहुंचेगी जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा । ग्राम मावता निवासी जवान लोकेश पिता मुकेश कुमावत आयु 22 वर्ष शहीद हो गया है । दरअसल शहीद के परिजनों को भी लोकेश के शहीद होने की विस्तृत जानकारी नहीं है। लोकेश की पार्थिव देह  देर रात इंदौर पहुंचने की सूचना पर ग्राम मावता से परिवार के सदस्य गण इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं।  लोकेश के शहीद होने की सूचना जब ग्रामीणों को पता चली तो हर कोई स्तब्ध रह गया। लोकेश की शहादत का जितना दुख परिजनों और  ग्रामीणों को है।  लेकिन उन्हें लोकेश कुमावत की शहादत पर गर्व भी है । रतलाम जिला पुलिस को इसकी सूचना मिलने के पश्चात शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियां प्रारंभ हो गई है । शुक्रवार की सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ ग्राम मावता में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि शहीद लोकेश गत 18मार्च 2019 को सेना में भर्ती हुआ था ।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें