📅 Monday, 28 September 2026 | 02:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
रतलाम/जावरा

रतलाम : 6 युवको का नीमच में दर्दनाक एक्सीडेंट : 3 की मौत तीन घायल

📅 13 February 2024, 09:16 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रतलाम : 6 युवको का नीमच में दर्दनाक एक्सीडेंट : 3 की मौत तीन घायल
रतलाम : 6 युवको का नीमच में दर्दनाक एक्सीडेंट : 3 की मौत तीन घायल

रतलाम :

रतलाम जिले के सभी आलोट निवासी 6 युवको का नीमच में दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया. इनमें से 3 युवाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन युवाओं का उपचार चल रहा है. यह सभी युवक आर्टिका कार से रतलाम जिले के आलोट से चित्तौड़ जिला अंतर्गत प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सांवरिया जी जा रहे थे. 

रास्ते में इनकी कार नीमच में खेड़ा चौराहा के पास ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में कचरू उर्फ दीपेश  पिता अनोखी लाल पाटीदार उम्र 22 वर्ष, ओम प्रकाश उर्फ भोला पिता नागु लाल पाटीदार आयु 18 वर्ष एवं नरेंद्र पिता भवर सिंह राजपूत 22 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई. संजय पिता मोहनलाल पाटीदार आयु 23 वर्ष, शैलेंद्र पिता गोपाल सिंह राजपूत आयु 22 वर्ष एवं धीरज पिता राजेश पाटीदार आयु 20 वर्ष का उदयपुर एवं नीमच में उपचार चल रहा है. दुर्घटना इतनी गंभीर हुई की कार का अगला आधा हिस्सा चकनाचूर हो गया.

रतलाम जिला ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 942549 0641

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें