होली के उत्सव पर श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा द्वारा गेर का आयोजन
📅 08 March 2023, 10:55 AM
•
✍️ जगदीश राठौर
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
रतलाम :
रतलाम जिले के जावरा में होलिकोत्सव पर श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा द्वारा गेर का आयोजन धूमधाम से किया गया. समाज जन लाला गली स्थित भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर पर एकत्रित हुए तथा एक वर्ष के भीतर जिन परिवारों में किसी सदस्य का अवसान हुआ, वहां करीब 50 समाज जनों ने जाकर परिवार जनों को गुलाल लगाकर शोक समाप्त करवाकर होली की शुभकामनाएं दी.
समाज जन उन परिवारों में भी गए जिन परिवारों में नवजात के आगमन की किलकारियां गूंजने की पारिवारिक खुशी में समाज जनों ने अपनी खुशियां मानकर उन्हें बधाइयां दी और जलपान ग्रहण किया. अलग-अलग स्थानों पर सभी जगह समाज जनों को श्रीखंड, काजू कतली, आलू बड़े, कचोरी, अंगूर, पापड़, आलू चिप्स का स्वल्पाहार कराया गया. समापन पूर्व अध्यक्ष श्री महेश राठौर (सेलिब्रेशन) पर हुआ.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
जल ही जीवन है, जल है तो कल है-इस ध्येय वाक्य को जीवन में अंगीकार करना होगा : अन्यथा बूंद.. बूंद के लिए तरस जाएगा रतलाम
पत्रकारिता को चौथे स्तंभ की मान्यता देना है तो संसद में प्रस्ताव पारित किया जाए : प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया