📅 Monday, 28 September 2026 | 02:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
रतलाम/जावरा

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं : पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल

📅 19 August 2023, 12:07 AM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं : पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं : पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल

जावरा : (जगदीश राठौर...) पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल ने एक दिवसीय दौरे पर जावरा आगमन पर जिला किसान कांग्रेस द्वारा गुरुवार को शाम 6ः00 बजे उज्जैन बाईपास पर होटल मोह माया पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें जिला पंचायत सदस्य राजेश जी भरावा. डीपी धाकड़. ने सभी अतिथियों का सम्मान किया. 

इस अवसर पर श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं और कमलनाथ जी को फिर से मुख्यमंत्री बनना है. पार्टी जिस किसी को भी उम्मीदवार बनाए. आप सब उस को जिताने के लिए सहयोग करें और अब चुनाव का बहुत ही कम समय बचा है. 

सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में भीड़ जाएं. राजेश भरवा और डीपी धाकड़ ने भी मंच से संबोधित करते हुए यह कहा कि पार्टी अगर छोटे से कार्यकर्ता को भी टिकट देगी तो हम सब तन मन धन से उसके लिए कार्य करेंगे और उसको जावरा विधानसभा से जीत दिलवाएंगे. इस अवसर पर जिला प्रभारी अमिताभ मंडलोई, आलोट विधायक मनोज चावला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, शहर कांग्रेस रतलाम अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता युसूफ बोहरा ने किया.

इस अवसर पर मनोहर लाल शर्मा, यूसुफ पठान, श्रीपाल जैन, बाबूलाल जी, बाबू था, जगदीश जी यादव, असलम मेंव, राम रमेश जी पाटीदार, बद्रीलाल गुजराती, कालू, दिनेश कुमावत, लाल जी, ओमप्रकाश कुमावत, शिवा डांगी, लालू नाथ डांगी, धना नाथ परिहार, नेपाल सिंह, जीतू मालवीय, प्रकाश जी धाकड,़ लालू जी असावती, गोपाल जी डॉक्टर, नारायण जी हारा, धनेश्वर जी, रामेश्वर मुंशी, महिला कांग्रेस सानिया जी, प्रवीण भी, क्षमा भाई, कैलाश जी मालवी, ईश्वर लाल जी राठौड़ आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें