कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम खरगोन तबादला : श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी होंगे रतलाम के नए कलेक्टर
रतलाम : (जगदीश राठौर...) मध्य प्रदेश शासन ने रतलाम कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम को खरगोन स्थानांतरित कर दिया हैं. उनके स्थान पर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी रतलाम के नए कलेक्टर होंगे. राज्य शासन ने दो अन्य आईएएस अधिकारियों को भी स्थानांतरित किया है. तबादलों के इन आदेशों को खरगोन में हुई सांप्रदायिक हिंसा से जोड कर देखा जा रहा हैं.
खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर हुए पथराव के बाद दंगे भडक गए थे. इसी के चलते राज्य शासन ने खरगोन कलेक्टर श्रीमती अनुर्ग्रह पी को खरगोन से हटा कर मंत्रालय में उपसचिव के रुप में पदस्थ किया हैं. सांप्रदायिक दंगों के बाद स्थितियों पर ठीक से नियंत्रण करने के लिए श्री कुमार पुरुषोत्तम को खरगोन की जिम्मेदारी सौंपी गई.
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक निवाडी के जिला कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को रतलाम पदस्थ किया गया है, जबकि जबलपुर के अपर आयुक्त तरुण भटनागर को निवाडी कलेक्टर बनाया गया हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
जल ही जीवन है, जल है तो कल है-इस ध्येय वाक्य को जीवन में अंगीकार करना होगा : अन्यथा बूंद.. बूंद के लिए तरस जाएगा रतलाम
पत्रकारिता को चौथे स्तंभ की मान्यता देना है तो संसद में प्रस्ताव पारित किया जाए : प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया