📅 Thursday, 01 October 2026 | 01:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,480.29 ▼ -291.41 (-0.40%) • निफ्टी 50: 22,620.45 ▼ -159.75 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

📅 15 August 2018, 05:45 AM • ✍️ Suresh Bhat...✍️ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राजसमंद। राज्य सरकार द्वारा स्वाधीनता दिवस के पूर्व जैसलमेर में शहादत को सलाम के आयोजन के क्रम में जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्ट्री परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्यामलाल गुर्जर ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पुलिस के जवानों ने आर्मी व पुलिस बैण्ड की धुन बजाकर शहीदों को याद करते हुए उन्हें सम्मान दिया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ की गई। कार्यक्रम में गांधी सेवा सदन, गायत्री विद्या मंदिर के बच्चों ने विभिन्न देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही बांसुरी वादक राजेश तैलंग ने बांसुरी वादन कर माहौल को भाव-विभोर कर दिया। इसके पश्चात कलक्टर गुर्जर द्वारा एसपी कार्यालय पर ध्वजारोहण कर पुलिस द्वारा सलामी दी। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर एसपी भुवनभूषण यादव, एडीएम राकेश कुमार, डीएसपी डॉ.दूर्गसिंह, एसडीएम प्रवीण कुमार, आयुक्त बृजेश राय सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
फोटो - राजसमंद। शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते जिला कलक्टर श्यामलाल गुर्जर।
पालीवाल वाणी समाचार पत्र ब्यूरो-Suresh Bhat...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें