📅 Monday, 28 September 2026 | 09:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,480 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,100 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सीताबाई पालीवाल का निधन : अस्थि संचय 11 सितंबर को

📅 09 September 2021, 10:27 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सीताबाई पालीवाल का निधन : अस्थि संचय 11 सितंबर को
शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सीताबाई पालीवाल का निधन : अस्थि संचय 11 सितंबर को

धोइंदा. अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी धोइंदा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवकिशन पालीवाल (प्रभारी सघन क्षेत्र समिति रेलमगरा) की धर्मपत्नी समाजसेविका श्रीमति सीताबाई पालीवाल का निज निवास ग्राम. धोइंदा जिला राजसमंद, राजस्थान का आज दिनांक 9 सितंबर 2021 को सुबह श्रीजी शरण हो गया. जिनकी अंतिम यात्रा आज दोहपर 3 : 30 बजे निज निवास से प्रस्थान होकर मुक्तिधाम पहुंची जहां दाह संस्कार संपन्न हुआ. 

आप सर्वश्री भेरूलाल पालीवाल, भगवतीलाल पालीवाल की भाभीजी एवं शिवलाल पालीवाल की पुजनीय माताजी तथा पीहर पक्ष (ग्राम. जावद) से पन्नालाल पुरोहित, किशन पुरोहित, भंवरलाल पुरोहित की बहिन और लक्ष्मीलाल पुरोहित, दुर्गेश पुरोहित, नरेश पुरोहित, भरत पुरोहित, रोहित पुरोहित की बुआजी थी. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री जगदीश पालीवाल (केलवा) एवं श्री भगवतीलाल पालीवाल (धोइंदा) ने पालीवाल वाणी को दी.

● अस्थि संचय (तीसरा) : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सीताबाई पालीवाल का अस्थि संचय कार्यक्रम 11 सितंबर 2021 को सुबह 9 : बजे मुक्तिधाम पर रखा गया हैं.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क....✍️

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें