Friday, 13 March 2026

अन्य ख़बरे

आज से होगा अक्टूबर महीने के वेतन का भुगतान : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

Paliwalwani
आज से होगा अक्टूबर महीने के वेतन का भुगतान : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
आज से होगा अक्टूबर महीने के वेतन का भुगतान : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

बिहार/झारखंड :

त्यौहार में एक तरफ जहां कर्मचारियों को अवकाश का लाभ मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ उन्हें समय से पहले वेतन का भी भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। वित्त विभाग की ओर से सूचना जारी होने के बाद सभी विभागों द्वारा कर्मचारियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी।

बिहार सरकार के बाद झारखंड सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी जा रही है। दुर्गा पूजा से पहले उन्हें इस महीने के वेतन का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा फैसला लिया गया हैं। इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है। सभी विभागों को निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

रकार के निर्देश में 19 अक्टूबर 2023 से ही सरकारी कर्मचारियों के खाते में वेतन भेज दिया जाएगा। पूरे देश में 20 से 24 अक्टूबर के बीच दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। कोलकाता की तरह रांची में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से बनाई जाती है। इसको देखते हुए अन्य त्योहारों को देखते हुए सरकार ने इस बार समय से पूर्व वेतन भुगतान का निर्णय लिया है। इसमें कहा गया की दुर्गा पूजा के मध्य झारखंड कोषागार संहिता 2016 के नियम 139 में निहित प्रावधानों के तहत यह निर्णय लिया गया है।

ऐसे में झारखंड सरकार राज्यपाल सचिवालय के सभी पदाधिकारी, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय सहित कर्मचारियों को अक्टूबर माह का मासिक वेतन 19 अक्टूबर से भुगतान किया जाएगा। ऐसे में आज से 2 दिन के भीतर सभी कर्मचारियों के खाते में सैलरी पहुंच जाएगी। झारखंड में कर्मचारियों को दशहरा पर 2 दिन के अवकाश का लाभ मिलेगा।

इससे पूर्व बिहार सरकार द्वारा भी सरकारी कर्मचारियों को समय से पूर्व अक्टूबर के वेतन का भुगतान किया जा रहा है। 18 अक्टूबर से ही वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। कई कर्मचारियों के खाते में वेतन की राशि पहुंच चुकी है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News