📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,456.06 ▼ -315.66 (-0.43%) • निफ्टी 50: 22,715.60 ▼ -64.65 (-0.28%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : उमराह यात्रा पर रवाना होने से पहले अल्ताफ खांन का हुआ स्वागत

📅 28 June 2026, 07:11 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : उमराह यात्रा पर रवाना होने से पहले अल्ताफ खांन का हुआ स्वागत
Amet News : उमराह यात्रा पर रवाना होने से पहले अल्ताफ खांन का हुआ स्वागत

M. Ajnabee, Kishan paliwal

पूर्व सदर अल्ताफ खांन पठान 20 दिवसीय उमराह यात्रा पर रवाना हो रहे हैं, प्रस्थान से पूर्व उन्होंने दरगाह पर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी

आमेट. मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी पाक और मुकद्दस इबादतों में शुमार मक्का-मदीना की 20 दिवसीय उमराह यात्रा पर रवाना होने वाले आमेट अहले सुन्नत वल जमाअत के पूर्व सदर अल्ताफ खांन पठान का पत्रकार मुबारिक-अजनबी एवं उनकी पत्नी फिरोजा बेगम ने आत्मीय माहौल में माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक इस्तकबाल किया।

उमराह यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व अल्ताफ खांन पठान ने मेवाड़ क्षेत्र के प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह पर चादर शरीफ पेश कर देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा हज यात्रा की सफलता के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर पत्रकार मुबारिक-अजनबी ने हाजी का आत्मीय स्वागत करते हुए उनसे मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ करने की दरख्वास्त की। इस आत्मीय आयोजन ने धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और देश की खुशहाली की कामना के संदेश को और अधिक सशक्त बनाया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें