📅 Monday, 28 September 2026 | 12:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन : लावण्या यादव ने शानदार प्रदर्शन

📅 29 June 2026, 10:41 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन : लावण्या यादव ने शानदार प्रदर्शन
इंदौर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन : लावण्या यादव ने शानदार प्रदर्शन

इंदौर. खेल जगत में इंदौर का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है. ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की जू-जित्सु (Jujitsu) प्रतियोगिता में इंदौर की होनहार खिलाड़ी लावण्या यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक (2 Gold Medals) अपने नाम किए हैं.

लावण्या ने यह ऐतिहासिक सफलता 52 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की है. वह इंदौर की प्रतिष्ठित श्री राम मार्शल आर्ट्स एकेडमी' (Shri Ram Martial Academy) की खिलाड़ी हैं.

महापौर और एमआईसी सदस्य ने किया भव्य स्वागत

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और एमआईसी (MIC) सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने लावण्या यादव का भव्य स्वागत और सम्मान किया, जनप्रतिनिधियों ने लावण्या को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस सफलता ने पूरे शहर और प्रदेश का मान बढ़ाया है. महापौर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

कोच महेश पुरोहित के मार्गदर्शन में मिली सफलता

लावण्या यादव की इस स्वर्णिम सफलता के पीछे पालीवाल समाज के प्रतिभाशाली कोच महेश पुरोहित का कड़ा परिश्रम और कुशल मार्गदर्शन रहा है. श्री राम मार्शल आर्ट्स एकेडमी के मुख्य कोच महेश पुरोहित की देखरेख में लावण्या यादव लंबे समय से इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही थीं. खेल प्रेमियों और एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों ने इस दोहरे स्वर्ण पदक की जीत पर लावण्या और उनके कोच महेश पुरोहित को समाजसेवी कपिल तिवारी संजय, धन्नालाल गोयल  निकुंज गोयल, अनोखी सिलावट, मनोज सौदे, ओम सिलावट एवं डॉक्टर सुकेन दसोरे, गौरव जामदार ने ढेरों शुभकामनाएं दी हैं.

ALL INDIA INTER UNIVERSITY JU-JITSU (MEN & WOMEN) TOURNAMENT 

BHOPAL

LAVANYA YADAV 

-52 kgs Newaza Gold

-52 Kgs Fighting Style Gold

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें