📅 Tuesday, 29 September 2026 | 08:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : घोसुण्डी और फतहपुरिया सहित कई क्षेत्रों में सोमवार को 7 घंटे बिजली कटौती

📅 28 June 2026, 07:17 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : घोसुण्डी और फतहपुरिया सहित कई क्षेत्रों में सोमवार को 7 घंटे बिजली कटौती
Amet News : घोसुण्डी और फतहपुरिया सहित कई क्षेत्रों में सोमवार को 7 घंटे बिजली कटौती

विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी, विभाग ने की पूर्व तैयारी की अपील

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. तहसील क्षेत्र में विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों एवं औद्योगिक क्षेत्र में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी करने की अपील की है।

विद्युत विभाग के अनुसार, सोमवार को 33/11 केवी सब स्टेशन घोसुण्डी, सब स्टेशन फतहपुरिया, सब स्टेशन साकरडा, सब स्टेशन पाटिया का खेड़ा तथा सब स्टेशन गुगली से निकलने वाले 11 केवी सियाणा फीडर से संबंधित सभी गांवों एवं औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी। निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सात घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

आमेट में रविवार को छह घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, कई कॉलोनियां और प्रमुख क्षेत्र प्रभावित

आमेट में रविवार को आमेट बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के समीप विद्युत लाइन पर कार्य के चलते सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद

आमेट. आज रविवार को विद्युत लाइन पर रखरखाव कार्य के चलते आमेट में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक छह घंटे बिजली आज प्रभावित रही, जिससे आम जनता काफी परेशान रही. विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान आवश्यक तैयारियां करने की अपील की है।

विद्युत विभाग के अनुसार, आमेट बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के समीप लाइन पर कार्य किया जाएगा। इसके कारण 33/11 केवी आईपीडीएस सब स्टेशन आमेट से निकलने वाले 11 केवी स्टेशन फीडर से जुड़ी कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति आज प्रभावित रही, जिससे आम जनता काफी परेशान रही.

इनमें पुलिस थाने की ढाल, पशु चिकित्सालय, भाटी कॉलोनी, वराई दरवाजा, इन्द्वा कॉलोनी, भीलवाड़ा रोड, रामबारी, विवेकानंद कॉलोनी, विवेकानंद सर्कल, अमरा का नाड़ा, पोबाग, तकिया रोड, रेगर मोहल्ला तथा सेवकों का मोहल्ला शामिल हैं। इसके अलावा 11 केवी हॉस्पिटल फीडर से जुड़े क्षेत्रों लक्ष्मी बाजार, हॉस्पिटल, हॉस्पिटल रोड तथा आसपास के एरिया में भी सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस संबंध में जानकारी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने दी। विभाग ने बताया कि लाइन कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें