📅 Tuesday, 15 September 2026 | 01:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,250 🥈 चांदी (1kg): ₹238,200 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
मुम्बई

आम जनता पर मंहगाई की मार : होम लोन के ब्याज पर अतिरिक्त टैक्स छूट खत्म, 800 दवाएं महंगी हुईं

📅 01 April 2022, 11:52 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आम जनता पर मंहगाई की मार : होम लोन के ब्याज पर अतिरिक्त टैक्स छूट खत्म, 800 दवाएं महंगी हुईं
आम जनता पर मंहगाई की मार : होम लोन के ब्याज पर अतिरिक्त टैक्स छूट खत्म, 800 दवाएं महंगी हुईं

मुंबई : आज एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन से ही आपको जोरदार झटका लगा. अब होम लोन के ब्याज पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट नहीं मिलेगी. इसकी अवधि 31 मार्च 2022 को खत्म हो चुकी है. 2019 के बजट में इसे शुरू किया गया था. उस समय आयकर कानून में नई धारा जोड़ी गई थी. इसके तहत सस्ते घरों को खरीदने पर लिए गए होम लोन के ब्याज में अतिरिक्त छूट दी जा रही थी.

पिछले साल इस छूट को बढ़ाकर 31 मार्च 2022 तक कर दिया गया था. लेकिन अब इसे आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया गया है. 80 ईईए के तहत टैक्स छूट के लिए घर की कीमत स्टाम्प ड्यूटी के आधार पर 45 लाख रुपये तक की सीमा तय की गई थी. यह छूट केवल उनके लिए थी, जो पहली बार घर खरीद रहे थे.

मंजूर होम लोन पर मिलेगी राहत : अगर आपने होम लोन को 31 मार्च 2022 तक भी मंजूर करा लिया है, तो आपको यह छूट मिल जाएगी. इस योजना के तहत एक वित्तवर्ष में ब्याज के भुगतान पर 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती थी. वैसे सालाना ब्याज पर 1.5 लाख रुपये के टैक्स छूट का अभी भी आप फायदा ले सकते हैं.

आज से कुछ और नए बदलाव : 1 अप्रैल 2022 से कुछ और नए बदलाव भी हो रहे हैं. इसमें जिन लोगों ने भविष्य निधि (प्रॉविडेंट फंड) खाता में 2.5 लाख रुपये से ज्यादा जमा किया है, उनको अब ब्याज से हुई कमाई पर आयकर भरना होगा. सरकारी कर्मचारियों के लिए यह सीमा 5 लाख रुपये की है.

इलाज हो जाएगा महंगा : नए वित्तवर्ष में अगर आप बीमार हैं तो भी आपको राहत नहीं है. करीबन 800 दवाइयों की कीमतों में 10 फीसदी तक का इजाफा होने वाला है. यानी आपको इलाज के लिए अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी. इसी तरह से वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी में भी बदलाव है. अब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का सालाना टर्नओवर है तो आप अनिवार्य ई-बिल के दायरे में आ जाएंगे. ऐसा नहीं होने पर रास्ते में आपका माल जब्त हो सकता है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें