Friday, 11 July 2025

मध्य प्रदेश

प्रियंका गांधी ने की मां नर्मदा की पूजा : मध्य प्रदेश की जनता से कांग्रेस के ये पांच वादे-BJP ने 220 महीनों के शासन में किए 225 घोटाले

Paliwalwani
प्रियंका गांधी ने की मां नर्मदा की पूजा : मध्य प्रदेश की जनता से कांग्रेस के ये पांच वादे-BJP ने 220 महीनों के शासन में किए 225 घोटाले
प्रियंका गांधी ने की मां नर्मदा की पूजा : मध्य प्रदेश की जनता से कांग्रेस के ये पांच वादे-BJP ने 220 महीनों के शासन में किए 225 घोटाले

जबलपुर :

  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से करीब पांच महीने पहले कांग्रेस ने जबलपुर से अपने विजय संकल्प अभियान का श्रीगणेश कर दिया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गौरीघाट में नर्मदा पूजन किया. साथ ही कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश में जीत की प्रार्थना की. यहां आचार्य ओंकार दुबे के नेतृत्व में 101 ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ प्रियंका गांधी की नर्मदा पूजा और आरती सम्पन्न कराई. इस दौरान बजरंगबली बना शख्स आकर्षण का केंद्र बना रहा. वहीं, इससे यह भी साफ हो गया कि कांग्रेस बीजेपी से उसी की पिच पर लड़ने को तैयार दिख रही है.

  • भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी

    जबलपुर के गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक ग्राउंड में जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जानता के सामने भाजपा की पोल खोलते हुए कहाकि इनके (भाजपा) दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। प्रियंका गांधी ने जनता को पांच गारंटी दी है और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन्हें पूरा करने का वादा भी किया है। 

प्रियंका गांधी का जबलपुर में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के शेड्यूल के अनुसार, नर्मदा पूजन के बाद प्रियंका गांधी गौरीघाट से शहीद स्मारक मैदान के लिए प्रस्थान करेंगी. शहीद स्मारक मैदान में प्रियंका गांधी की जनसभा होगी. करीब 1.30 घंटे कार्यक्रम स्थल पर बिताने के बाद प्रियंका गांधी डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

मध्य प्रदेश की जनता से कांग्रेस के ये पांच वादे

यहां बता दें कि कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का वादा किया है जिसके तहत महिलाओं को 15 सो रुपए महीने की आर्थिक सहायता दी जाएगी कांग्रेस ने ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वचन भी मतदाताओं को दिया है.100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ और 200 यूनिट तक का बिल हाफ, यह भी कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल है.किसान कर्ज माफी और कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम का भी कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है.

रानी वीरांगना रानीदुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण

प्रियंका गांधी ने नर्मदा पूजन के बाद आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए गोंड रानी वीरांगना रानीदुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. भंवरताल पार्क में लगी दुर्गावती की आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की.

BJP ने 220 महीनों के शासन में किए 225 घोटाले

प्रियंका गांधी ने कहाकि BJP ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए हैं। व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग का घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला। इन्होंने नर्मदा मैया और महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा।

प्रियंका गांधी के पांच वादे : प्रियंका गांधी ने सभा में कई चुनावी घोषणाएं की। और कांग्रेस सरकार आने पर इसे पूरा करने का वादा किया है।

  • - हर माह महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए।
  • - गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेंगे।
  • - मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू होगी।
  • - मध्य प्रदेश में 100 यूनिट बिजली होगी माफ।
  • - और 200 यूनिट बिजली बिल होगी हाफ ।
  • - बचे हुए किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News