📅 Monday, 28 September 2026 | 02:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

प्रियंका गांधी 12 जून को संस्कारधानी से करेंगी कांग्रेस के विधानसभा चुनाव का शंखनाद

📅 06 May 2023, 12:16 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रियंका गांधी 12 जून को संस्कारधानी से करेंगी कांग्रेस के विधानसभा चुनाव का शंखनाद
प्रियंका गांधी 12 जून को संस्कारधानी से करेंगी कांग्रेस के विधानसभा चुनाव का शंखनाद

भोपाल :

मध्यप्रदेश में कांग्रेस संस्कारधानी जबलपुर से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। प्रियंका गांधी वाड्रा 12 जून 2023 को जबलपुर आएंगी। जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। एमपी कांग्रेस इस सभा में 1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में है। दरअसल, प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है। इसे देखते हुए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए जबरदस्त तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जबलपुर से कांग्रेस विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी। कांग्रेस के चुनावी शंखनाद के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा 12 जून को जबलपुर आएंगी। जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी की सभा में 1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में है। इसे लेकर सभा स्थल की तलाश शुरू कर दी है।

सभा में 1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में

कांग्रेस के चुनावी शंखनाद के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा 12 जून को जबलपुर आएंगी। जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी की सभा में 1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में है। इसे लेकर सभा स्थल के हिसाब से अनुकूल स्थान तलाशा जा रहा है।

कांग्रेस का फोकस विंध्य और महाकौशल

बड़ा सवाल ये है कि, आखिर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जबलपुर यानी विंध्य और महाकौशल से ही विधानसभा चुनाव के शंखनाद की तैयारी क्यों की है ? दरअसल, साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने सत्ता प्राप्ति की थी, लेकिन उसे बड़ा नुकसान इन्हीं दोनों क्षेत्रों से उठाना पड़ा था। ऐसे में कांग्रेस का खास फौकस उन इलाकों पर हैं, जहां से पिछली बार उसे अच्छे नतीजे देखने को नहीं मिले थे। वहीं, दूसरा कारण ये सामने आया है कि, कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो पार्टी द्वारा कराए गए हालिया सर्वे में मौजूदा सरकार से भी यहां के लोगों की नाराजगी मेहसूस हो रही है। ऐसे में विंध्य और महाकौशल से कांग्रेस के प्रति अच्छे रुझान आते हैं तो इसका सीधा असर पूरे प्रदेश पर पड़ेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें