पुलिस ने पकड़ा सटोरियों को : 40 लाख का आईपीएल और 21 मोबाईल से संचालित होता था सट्टा
📅 11 July 2021, 06:14 PM
•
✍️ paliwalwani.com
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
धार. होटल बालाजी धार में कुख्यात सटोरियां किंग अशोक राठौर सहित आज 5 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उनके पास से लगभग 40 लाख से ज्यादा का आईपीएल का सट्टा पकड़ा. 21 मोबाईल के साथ होटल बालाजी में बेख़ौफ़ तरीके से चलाया जा रहा था सट्टे का कारोबार..कई बार सटोरियां किंग पुलिस को देख लेने की धमकी देकर बेखोफ होकर आईपीएल का सट्टा खाता था. पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है कि इसके साथ किस-किस की कड़ी जूड़ी हुई हैं. सूत्रों का कहना है कि सटोरियां की पहुंच राजनीतिक दलों के साथ होने से पुलिस हाथ डालने से डरती थी. लेकिन बार-बार मुखबिर की खबर से आला अफसर की नींद खुली और आज इतने बड़े सट्टा का खुल्लसा किया.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश