MP Budget News : बजट भाषण में विपक्ष का बड़ा बवाल,”महंगी बिजली, महंगा तेल, सस्ती दारू देखो यह शिवराज का खेल” के नारे लगे
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का 2022-23 का बजट पेश हुआ जिसमें विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरा और नारे लगाए कि महंगी बिजली, महंगा तेल सस्ती दारू देखो यह शिवराज का खेल। इसके अलावा कई विधायक अपनी सीटों से उठकर यहां वहां शोर मचाते रहे।
शिवराज सरकार के बजट भाषण में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेश को तीन लाख करोड़ के कर्ज में डुबा दिया है। इसको लेकर कहा कि हर वर्ग परेशान है। किसान, युवा और आम जनता सभी परेशान हैं। विपक्ष ने कहा कि कोरोना के समय में बिजली के बिल माफ किए गए थे लेकिन आज उनके बिलों के लिए कनेक्शन काटे जा रहे हैं। गौ शालाएं भाजपा नेता चला रहे हैं जिनमें अनुदान की बंदरबाट मची है।
बिजली और दारू के नारे
विपक्ष ने कहा कि आज सरकार महंगी बिजली दे रही, महंगा तेल दे रही है लेकिन शराब सस्ती में बेच रही है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। लोगों के रोजगार छिन गए हैं। करोड़ों की संख्या में लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। विपक्ष ने सरकार को भ्रष्ट बताया और कहरा कि गौवंश को मारा जा रहा है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
दिगम्बर जैन समाज में सोशल मीडिया की मर्यादा बनाए रखना समय की आवश्यकता, संतों की वाणी को विवादों का माध्यम बनाना धर्म की गरिमा के विरुद्ध
MP Police Constable Exam Date 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की नई तारीख जारी, 9 दिसंबर से होगा एग्जाम
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की मौज-मस्ती : साल 2027 के प्रस्तावित कैलेंडर में कुल 121 दिन मिलेगी