📅 Monday, 28 September 2026 | 09:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 22,965.40 ▼ -175.10 (-0.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,140 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
मध्य प्रदेश

बैतूल में ऑनर किलिंग : युवक के साथ बेटी को देखा तो गुस्साए पिता और नाबालिग भाई ने प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटा

📅 23 July 2021, 11:08 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बैतूल में ऑनर किलिंग : युवक के साथ बेटी को देखा तो गुस्साए पिता और नाबालिग भाई ने प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटा
बैतूल में ऑनर किलिंग : युवक के साथ बेटी को देखा तो गुस्साए पिता और नाबालिग भाई ने प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटा

बैतूल. बैतूल के आमला में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. गुस्साए परिजनों ने युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला. लड़की के पिता ने एक युवक के साथ बेटी को स्कूटी पर जाते हुए देख लिया था. जिससे नाराज होकर पिता ने युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने पिता और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं. इस धटना से दशहत फैल गई. 17 जुलाई 2021की रात लाखापुर में आमला का एक युवक दोस्त के साथ अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था. इसके बाद वह वापस आमला जा रहा था. लड़की के पिता किशोरी उईके और उसका नाबालिग बेटा भी गांव गए थे. उन्होंने दोनों को स्कूटी पर देख लिया था. इससे बाप-बेटा आगबबूला हो गए.

17 जुलाई 2021 की रात लाखापुर में आमला का एक युवक दोस्त के साथ अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था. इसके बाद वह वापस आमला जा रहा था. लड़की के पिता किशोरी उईके और उसका नाबालिग बेटा भी गांव गए थे. उन्होंने दोनों को स्कूटी पर देख लिया था. इससे बाप-बेटा आगबबूला हो गए. बैतूल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 18 जुलाई को लाखापुर गांव में मौजूद खेत में नाले के पास आमला के रहने वाले सूरज पिता अशोक काचेवार नाम के युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि युवक की हत्या गांव के ही किशोरी उइके (40) पिता इमरत उइके और उसके नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी मार कर की थी. आरोपी पिता ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि, सूरज उसकी बेटी से मिलने के लिए स्कूटी से लाखापुर आया था. उससे मिलने के लिए लड़की गांव के ही पास एक मंदिर की ओर गई थी. लड़की का पिता और बेटा जब घर लौटे तो लड़की गायब थी. तलाश करने पर वह मंदिर के पास सूरज और उसके दोस्त के साथ स्कूटी पर दिखी. इसके बाद दोनों ने बाइक से स्‍कूटी का पीछा कर टक्कर मार दी. इससे सूरज ढलान की तरफ गिर गया. दोनों ने सूरज को कुल्हाड़ी और डंडों से जमकर मारा. इसके बाद युवक के शव को नाले में फेंक कर मौके से फरार हो गए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें