📅 Monday, 28 September 2026 | 10:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,967.95 ▼ -927.79 (-1.26%) • निफ्टी 50: 22,832.90 ▼ -307.60 (-1.33%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹234,100 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

कांग्रेस का आरोप : द्रोपदी मुर्मू को वोट करने पर कांग्रेस विधायकों को 50 लाख से 1 करोड़ का ऑफ़र

📅 14 July 2022, 04:32 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस का आरोप : द्रोपदी मुर्मू को वोट करने पर कांग्रेस विधायकों को 50 लाख से 1 करोड़ का ऑफ़र
कांग्रेस का आरोप : द्रोपदी मुर्मू को वोट करने पर कांग्रेस विधायकों को 50 लाख से 1 करोड़ का ऑफ़र

भोपाल. राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने राष्ट्रपति चुनाव पर बात करते हुए एक न्यूज चैनल को दिए बयान में ये दावा किया है कि, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पर उम्मीदवार घोषित की गईं द्रोपदी मुर्मू को वोट करने के लिए कांग्रेस विधायकों को 50 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक का ऑफ़र दिया जा रहा है। विधायक उमंग सिंघार द्वारा दिए गए इस बयान से मध्य प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कमलनाथ ने भी इस संबंध में बयान देते हुए बीजेपी के इस रवैय्ये को निराशाजनक बताया है।

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने आगे ये भी कहा कि, 'उन्हें भी इस संबंध में कॉल आया था और उन्हें भी द्रोपदी मुर्मू के पश्र में वोट करने के एवज में 1 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया गया।' वहीं, विधायक सिंगार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'वो राष्ट्रपति भी खरीद फरोख्त करके बनाने पर तुली है।' इस दौरान उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि, 'कांग्रेस के सभी विधायक पूरी निष्ठा के साथ यूपीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हां को ही वोट करेंगे।'

कमलनाथ का भाजपा हमला

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बी इस संबंध में बयान देते कहा कि, भाजपा - कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। विधायक उमंग सिंगार का हवाला दते हुए उन्होंने कहा कि, हमारे एक विधायक को 1 करोड़ का ऑफर मिला है। कमलनाथ ने ये भी कहा कि, सिर्फ कांग्रेस विधायक ही नहीं बल्कि अन्य विधायकों पर भी बाजपा डोरे डाल रही है। कमलनाथ ने कहा कि, भाजपा भले ही कैसा ही लालच देने की कोशिश करे पर मुझे अपने सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है। व्हिप तो जारी कर दिया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें