Big Breaking: मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री
भोपाल :
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. वह उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं और शिवराज सिंह सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं. ओबीसी समाज से आने वाले मोहन यादव के नाम पर बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुहर लगी.

राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव के नाम पर मुहर लग गई है. भाजपा की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से इनके नाम को मुहर लगी. इससे पहले भाजपा आलाकमान ने मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाकर सीएम चुनने की जिम्मेदारी सौंपी थी. पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम को फाइनल किया गया.
मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. वह उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं और शिवराज सिंह सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं. ओबीसी समाज से आने वाले मोहन यादव के नाम पर बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुहर लगी. साल 2013 में वह पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने थे. 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में एक बार फिर उज्जैन दक्षिण सीट से जनता ने उनको विधायक चुना. 2 जुलाई 2020 को शिवराज सिंह चौहान सरकार में वह कैबिनेट मंत्री बने और उनको उच्च शिक्षा मंत्री का कामकाज सौंपा गया. उनकी छवि हिंदुवादी नेता की रही है और मोहन यादव RSS के भी करीबी माने जाते हैं.
25 मार्च 1965 को उज्जैन में जन्मे मोहन यादव ने बीएससी, एलएलबी, पॉलिटिकल साइंस में एमए, एमबीए और पीएचडी की हुई है. एमपी में दो डिप्टी सीएम होंगे. जगबीर देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. जबकि नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर होंगे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सकल जैन समाज ने 20 वर्ष की सजा व कड़े कानून की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन : मंदिरों में चोरी और ग्रंथों की बेअदबी पर फूटा आक्रोश
आस्था के नाम पर बेजुबानों की हत्या बंद हो : राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने पशुबलि पर पूर्ण प्रतिबंध की उठाई मांग
ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा 2 दिवसीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन - रविन्द्र नाट्य गृह में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
बच्चों की अपील का असर : स्काउट्स-गाइड्स कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था : रेड लाइट, स्टॉप लाइन, ज़ेबरा क्रॉसिंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रति किया जागरूक