मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान : शादियों पर लगी पाबंदियां हटी, मेहमानों की संख्या पर अब कोई रोक नहीं
मध्यप्रदेश. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए शादी-समारोह पर लगा लिमिटेड संख्या का प्रतिबंध हटा दिया है। यह बसंत पंचमी यानि कल से लागू हो जाएगा। वर्तमान में प्रदेश में 250 मेहमान ही बुलाने का आदेश लागू था। 5 फरवरी से लोग अपनी क्षमता के अनुसार विवाह में लोगों को आमंत्रित कर सकेंगे। 5 जनवरी को सरकार ने शादियों में मेहमानों की संख्या 250 तय की थी। ठीक एक महीने बाद इस प्रतिबंध को हटाया गया है। शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह 11 बजे कोरोना संक्रमण की समीक्षा की। बैठक में प्रदेशभर की स्थिति का आकलन किया गया। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आने लगी है। इसको लेकर कोरोना की रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियों पर चर्चा की गई। शाम को शादियों में मेहमानों की सीमित संख्या पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया।
फरवरी में शादियों के 5 मुहूर्त
फरवरी महीने में शादियों के 5 मुहूर्त हैं। इनमें सबसे ज्यादा 5, 6, 10, 18 और फिर 19 तारीख को मुहूर्त है।
मप्र में अभी लागू हैं यह पाबंदियां
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आँखें खोलकर मार्ग पर चलो, भगवान और गुरु को स्वार्थ का साधन मत बनाओ : मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
शापित हुई सरपंच की कुर्सी...!: 4 दिन पहले बने सरपंच की हार्ट अटैक से मौत : जो सरपंच बना, वह अलविदा हो गया...!