📅 Monday, 28 September 2026 | 02:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

बागेश्वर धाम सरकार : धीरेन्द्र शास्त्री के भाई गिरफ्तार, हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार की शादी में की थी मारपीट

📅 02 March 2023, 05:20 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बागेश्वर धाम सरकार : धीरेन्द्र शास्त्री के भाई गिरफ्तार, हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार की शादी में की थी मारपीट
बागेश्वर धाम सरकार : धीरेन्द्र शास्त्री के भाई गिरफ्तार, हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार की शादी में की थी मारपीट

बागेश्वर धाम सरकार के भाई शालिग्राम गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। शालिग्राम गर्ग को पुलिस ने छतरपुर जिले से ही गिरफ्तार किया है। शालिग्राम गर्ग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में शालिग्राम एक दलित परिवार के घर में मारपीट करते हुए हंगामा कर रहे थे। दरअसल, दलित परिवार में बेटी की शादी थी। इस दौरान धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे भाई नशे की हालत में कार्यक्रम में पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। इस दौरान शालिग्राम गर्ग ने परिजनों से मारपीट करते हुए गाली-गलौज भी की थी। शालिग्राम के हाथ में कट्टा था जिससे वो बार-बार हवाई फायर कर रहा था।

शास्त्री जी के भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच टीम गठित की थी। इस मामले में छतरपुर एसपी ने कहा था कि जल्द ही शालिग्राम गर्ग की गिरफ्तारी होगी। वहीं, इस विवाद से बागेश्वर सरकार ने खुद को अलग कर लिया था। उन्होंने कहा था कि कानून अपना काम करेगा। जो जैसा करेगा वह वैसा भरेगा।

ये है मामला

बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार के गढ़ा गांव में 11 फरवरी को अहिरवार समाज के परिवार में शादी थी। इस परिवार ने पहले बागेश्वर धाम के सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए कहा था लेकिन बाद में अपने घर से शादी की। शादी वाले दिन रात करीब 12 बजे धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग नशे की हालत में शादी समारोह में पहुंच कर हंगामा करने लगा। बताया जा रहा है कि शादी में बज रहे गाने को लेकर विवाद हुआ था।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें