📅 Monday, 28 September 2026 | 04:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹240,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

हिंदुओं को ईसाई बनाते एक दर्जन गिरफ्तार : तीन राज्यों में कार्रवाई

📅 07 June 2023, 01:44 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हिंदुओं को ईसाई बनाते एक दर्जन गिरफ्तार : तीन राज्यों में कार्रवाई
हिंदुओं को ईसाई बनाते एक दर्जन गिरफ्तार : तीन राज्यों में कार्रवाई

बड़े पैमाने पर धर्मांतरण…तीन राज्यों में कार्रवाई

मध्यप्रदेश :

देश के कई राज्यों में धर्मांतरण को लेकर बनाए गए सख्त कानून के बावजूद ईसाई मिशनरियां बड़े पैमाने पर प्रार्थना सभा के नाम पर हिंदुओं को ईसाई बनाने पर तुली हुई हैं। उत्तरप्रदेश के बहराइच, मध्यप्रदेश के सतना और ओडिशा में धर्मांतरण मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तरप्रदेश के बहराइच में मनोज कोरी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यहां प्रार्थना सभा में दर्जनों हिंदुओं को ईसाई बनाने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य भी बरामद किया गया है। धर्मसभा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी। उधर मध्यप्रदेश के सतना में ग्रामीणों का ब्रेन वॉश करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ओडिशा में प्रार्थना सभा के नाम पर दो दर्जन हिंदुओं को ईसाई बनाने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें