📅 Monday, 28 September 2026 | 02:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
जोधपुर

पत्नी के पीहर जाने की जिद से परेशान पति ने काट दी उसकी नाक...

📅 10 September 2021, 01:03 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पत्नी के पीहर जाने की जिद से परेशान पति ने काट दी उसकी नाक...
पत्नी के पीहर जाने की जिद से परेशान पति ने काट दी उसकी नाक...

रोज-रोज पत्नी द्वारा अपने पीहर जाने की जिद किए जाने से परेशान एक पति ने देश में आकर अपनी पत्नी की नाक काट डाली। मामला जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा है। महिला की हालत में भी सुधार है और उसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं महिला के भाई ने अपने बहनोई के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। जोधपुर ग्रामीण के झंवर थाना से मिली जानकारी के अनुसार लुणावास की रहने वाली 25 साल की पूनी देवी की नाक, उसके पति भोमाराम ने ही काट दी। मिली जानकारी के मुताबिक पूनी देवी पीहर जाने की जिद कर रही थी। पति ने उसे समझाया कि वह दो दिन बाद साथ ही चलेगा। लेकिन पत्नी अपनी जिद पर अड़ी रही, जिससे दोनों के बीच में नोकझोंक बढ़ गई। इस पर बढ़ी तकरार में पति ने चाकू से पत्नी की नाक पर वार कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गई।

ये भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है तो छोटी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करें ‘बाय नाउ, पे लेटर’

ये भी पढ़े : EPFO ने जारी की जरूरी सूचना: PF के पैसे पर आ सकता है बड़ा संकट, अगर नहीं मानी बात तो होगा बड़ा नुकसान !!

महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया और पुलिस को जानकारी दी गई। एसआई कमलसिंह के अनुसार घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।महिला के भाई प्रकाश उर्फ गोविंद पुत्र बाबू नायक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।, जिसमें उसने अपने बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है। उधर, महिला के स्वास्थ में सुधार है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। जिसके बाद वह अपने भाई के साथ अपने पीहर गयी। इस तरह तमाम झगड़ों के बावजूद महिला अपने पीहर जाने में कामयाब हो गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें