राजस्थान में कानून व्यवस्था चौपट हुई : नवीन पालीवाल
जयपुर :
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था के हालत बद से बदतर हो गए हैं। आम आदमी जहां न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। वहीं लूट, हत्या, फिरौती, अपहरण और महिला अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। यहां तक की नेता प्रतिपक्ष, मंत्री और विधायकों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिससे साफ जाहिर होता है कि अपराधियों में सरकार या कानून व्यवस्था का डर खत्म हो गया है।
उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले ही बारां कांग्रेस के नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा को जमीन विवाद में गोली मार दी गई। वहीं उदयपुर में दुष्कर्म के बाद एक मासूम की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए गए थे। डूंगरपुर में एक प्रिंसिपल ही स्कूल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इससे साफ जाहिर होता है कि राजस्थान में कानून और पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। जिसका प्रमुख कारन राजस्थान सरकार और पुलिस कि खानापूर्ति है। जो सिर्फ जनता को दिखने के लिए होती है। जबकि हकीकत में बदमाशों पर कोई प्रभावी करवाई नहीं हुई है।
पालीवाल ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बीजेपी और कांग्रेस कभी नहीं सुधार सकती। क्योंकि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को कहीं न कहीं बीजेपी और कांग्रेस का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में इन दोनों ही दलों से अपराध कंट्रोल नहीं किया जा सकता। इसलिए आम आदमी पार्टी जनता के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि जितनी गंभीरता मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े चार सालों में अपनी कुर्सी को बचाने में दिखाई है। वहीं अब चुनावों को लेकर जिस तरह से एक्टिव है। अगर इतना ध्यान राजस्थान की कानून व्यवस्था पर ध्यान देते। तो आज राजस्थान NCRB के अनुसार अपराध में टॉप पर नहीं होता। लेकिन अशोक गहलोत तो कुर्सी के मोह में वापस चुनावी यात्राओं और घोषणाओ में व्यस्त हो गए हैं। जिससे राजस्थान की जनता परेशान हो रही है। क्यों कि अब राजस्थान की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला की मौत : छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की
मां-बेटे ने किया सुसाइड : अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके मिले, बच्चे ने पड़ोसन से कहा था- आज दूध नहीं लेंगे... गांव जाएंगे
राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर : कई संभागों में बारिश का अलर्ट : 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित