📅 Monday, 07 September 2026 | 07:05 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
निवेश

Share Market News : गिरावट के कारण नए निवेशकों का शेयर बाजार से मोहभंग, जून 2022 में सबसे कम खुले डीमैट खाते

📅 12 July 2022, 07:46 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Share Market News : गिरावट के कारण नए निवेशकों का शेयर बाजार से मोहभंग, जून 2022 में सबसे कम खुले डीमैट खाते
Share Market News : गिरावट के कारण नए निवेशकों का शेयर बाजार से मोहभंग, जून 2022 में सबसे कम खुले डीमैट खाते

शेयर बाजार में गिरावट के बाद निवेशकों की बाजार में रुचि कम होती जा रही है। इस प्रमाण है जून 2022 में खुले नए डीमैट खाते, जो कि फरवरी 2021 के बाद सबसे कम है। गौरतलब है कि शेयर बाजार में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट का दौर जारी है, जिसके कारण स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों की वैल्यू काफी तेजी से नीचे आई हैं और यह 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है।

जून में खुले 17.9 लाख खाते:

इस साल की शुरुआत से लगातार शेयर बाजार में लगातार मंदी बनी हुई है, जिसकी वजह से अब नए डीमैट खातों की संख्या में कमी आने लगी है। जानकारी के मुताबिक, इस साल जून 2022 में केवल 17.9 लाख डीमैट खाते खुले हैं।

बाजार के उच्चतम स्तर पर खुले सबसे अधिक डीमैट खाते:

कोरोना की महामारी के बाद बड़ी संख्या में नए निवेशकों का बाजार की तरफ रूख किया था, जिसके बाद देश में डीमैट खातों की संख्या में बड़ी संख्या में इजाफा हुआ था और बाजार के उच्चतम स्तर पर अक्टूबर 2021 में सबसे अधिक 35 लाख डीमैट खाते खुले थे।

इस साल खुले 1.6 करोड़ डीमैट खाते:

अब देश में कुल डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 9.6 करोड़ हो गई है। 2022 के पहले छह महीनों में कुल 1.6 करोड़ डीमैट खाते खुले हैं जबकि 2021 के पहले छह महीनों कुल 1.2 करोड़ डीमैट खाते खुले थे।

बाजार में गिरावट के साथ कम हुई नए डीमैट खातों की संख्या:

के साथ ही नए डीमैट खातों की संख्या में भी कमी आती जा रही है। इस साल जनवरी में 34 लाख नए डीमैट खाते खुले थे जबकि फरवरी में 29 लाख, मार्च 28 लाख, अप्रैल में 24 लाख, मई में 27 लाख और फिर में सबसे कम 17.9 लाख कहते खुले हैं। 2022 के पहले छह महीनों में बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स में 8 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है। वहीं, एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप में 100 में 25 से 34 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें